skip to content

भारत से सऊदी अरब के लिए फ्लाइट कब होगी शुरू? यात्री के पूछे सवाल पर AIR INDIA ने दिया ये जवाब

कोरोना वायरस की वजह से भारत सरकार ने अंतरार्ष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा है। जिसकी वजह से कई सारे खाड़ी देश के भारतीय प्रवासी और कामगार भारत में फंसे हुए हैं और ये लोग फ्लाइट शुरू होने के इतंजार मे हैं। क्योंकि इनकी नौकरी दांव पर लगी हुई है। वहीं इस बीच एक यात्री ने एयर इंडिया से ट्वीट कर सवाल किया है।

एयर इंडिया से एक यात्री ने ट्वीट कर सवाल किया है कि भारत से सऊदी अरब के लिए उड़ानें कब से शुरू होंगी। वहीं इस सवाल का जवाब देते हुए एयर इंडिया ने कहा है कि प्रिय महोदय, जैसे ही हमें सऊदी अरब के लिए उड़ानों के बारे में जानकारी मिलेगी, हम आपको अपडेट कर देंगे। नवीनतम अपडेट के लिए कृपया हमारे ट्विटर और वेबसाइट पर नजर रखें।

 

गौरतलब है कि इस वक्त हजारों की तदाद में प्रवासी और कामगार फंसे हुए हैं। फ्लाइट पर लगे प्रतिबंध की वजह से वे खाड़ी देश में वापस अपने काम पर लौट नहीं पा रहे हैं। यूएई, सऊदी अरब, कुवैत समेत ज्यादातर खाड़ी देशों ने भारत से आने वाली फ्लाइट पर रोक लगा रखी है। ऐसे में तमाम प्रवासी और कामगारों की मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं कईयों को अब अपनी नौकरी खोने का डर सता रहा है, हालांकि भारत सरकार की तरफ से फिर से फ्लाइट शुरू होने को लेकर लगातार बातचीत की जा रही है।

दरअसल विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि उड़ानों को फिर से शुरू करने की सुविधा के लिए जीसीसी अधिकारियों और विशेष रूप से यूएई सरकार के साथ बैक-चैनल वार्ता जारी है, क्योंकि अरब खाड़ी क्षेत्र अगले सप्ताह ईद अल अधा समारोह के लिए ब्रेक में है। वहीं कुछ सकारात्मक खबरों में, जर्मनी और नीदरलैंड जैसे पश्चिमी यूरोपीय देशों ने भारत से उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं।हालांकि, जहां तक ​​कोविड-19 से संबंधित यात्रा प्रतिबंधों का संबंध है, जीसीसी देश यथास्थिति बनाए रखने में काफी हद तक स्थिर रहे हैं।

भारत से सऊदी अरब के लिए फ्लाइट कब होगी शुरू? यात्री के पूछे सवाल पर AIR INDIA ने दिया ये जवाब

बता दें, हाल ही में भारत के विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने खाड़ी में भारतीय राजदूतों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान वी. मुरलीधरन ने उन खाड़ी देशों से भारत के लिए फिर से फ्लाइट सेवा को बहाल करने के मुद्दे पर चर्चा की।

इसको बैठक के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी है कि खाड़ी देशों के हमारे राजदूतों से इस बात अनुरोध किया गया था कि वे अपने मेजबान देशों के साथ भारत के साथ उड़ानें फिर से शुरू करने का मुद्दा उठाएं। हमें इस बात की पूरी उम्मीद है कि भारत में मौजूदा समय में कोरोना की स्थिती में काफी सुधार हो रहा है। ऐसे में भारत से हवाई यात्रा पर लगे प्रतिबंधों में ढील मिलनी चाहिए।अरिंदम बागची ने कहा कि हम मौजूदा समय में उन भारतीय प्रवासियों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें दुनिया भर के विभिन्न देशों की यात्रा करने की आवश्यकता है। सरकार इस मुद्दे को प्राथमिकता देना जारी रखेगी।