Placeholder canvas

Kuwait की तरफ से भेजी गई ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंची मुंबई, अमीर शेख को भारत सरकार ने किया धन्यवाद

कोरोना वायरस की वजह से भारत के लोगों को ऑक्सीजन की कमी से जूझना पड़ा। जिसके बाद कई देश भारत की मदद के लिए आगे आए। वहीं इस बीच खबर है कि 15 मई, 2021 को कुवैत द्वारा भेजी गयी 75 एमटी लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन और 1000 ऑक्सीजन सिलेंडर भारत पहुँच गई है।

जानकारी के अनुसार, कुवैत द्वारा भेजी गयी 75 एमटी लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन और 1000 ऑक्सीजन सिलेंडर आज एमवी कैप्टन कैटेलमैन ने मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर पहुचायी। वहीं यह चौथा जहाज है जो कुवैत और भारत के बीच समुद्री पुल से होकर आया है। वहीं भारत ने कुवैत द्वार की गयी इस मदद के लिए शुक्रिया अदा भी किया।

Kuwait की तरफ से भेजी गई ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंची मुंबई, अमीर शेख को भारत सरकार ने किया धन्यवाद

वहीं अभी तक कुवैत भारत को कुल 215 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन और 2600 ऑक्सीजन सिलेंडर भेज चुका है।  वहीं इस खेप के मुंबई पहुंचने के बाद, भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “दोस्ती के ऐतिहासिक संबंध आगे बढ़ रहे। कुवैत राज्य के अमीर और कुवैत सरकार के हिज हाइनेस शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा का आभारी हूं।

इसी के साथ कुवैत में भारतीय दूतावास ने भी एक ट्वीट में इसी तरह से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि कुवैत से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति न्हावा शेवा पोर्ट, मुंबई में 15 मई को 75 मीट्रिक टन एलएमओ और 1000 ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ 3 सेमी-ट्रेलरों की शिपमेंट आएगी।

Kuwait की तरफ से भेजी गई ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंची मुंबई, अमीर शेख को भारत सरकार ने किया धन्यवाद

आपको बता दें, भारत इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। वहीं इस कोरोना वायरस की वजह से भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों को ऑक्सीजन की कमी से जूझना पड़ा। वहीं कमी को पूरा करने के लिए सभी देश भारत की मदद के लिए आगे आए हैं।