Placeholder canvas

अब एक्सपायर वीजा वाले इन नागरिकों को भी मिलेगी कुवैत देश में एंट्री, मंत्रालय ने दी जानकारी

कुवैत में प्रवासी कामगारों की एंट्री को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर ये है कि अब कुछ खास प्रवासी नागरिक अब एक्सपायर वीजा के साथ भी कुवैत में एंट्री कर सकते है। दरअसल हाल ही में कुवैत के सूचित शैक्षिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है और बताया है कि कुवैत की मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन यानी MOE टाइम टू टाइम पर एक्सपायर वीजा के साथ दूसरे देशों में फंसे हुए प्रवासी शिक्षकों के लिए एक समाधान ढूंढने में जुटा हुआ है।

खबरों में तो ये भी कहा कि मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेश अब बहुत ही जल्द उन फंसे हुए शिक्षकों को कुवैत में वापस आने देने की मंजूरी के लिए देश के आंतरिक मंत्रालय के साथ समन्वय करने वाले है। जानकारी के लिए बता है कि इस समय कुवैत के फंसे हुए प्रवासी शिक्षकों की कुल संख्या करीब 330 है। वहीं ये भी सुनने में आ रहा है कि सिर्फ 5 सब्जेक्ट के स्पेशलिस्ट शिक्षको को ही देश में एक्सपायर वीजा के साथ आने की मंजूरी दी जाएगी। इस 5 विषय में मैथ्स, रसायन विज्ञान, इंग्लिश लैगवेज, म्यूजिक और फिजिकल एजुकेशन ऑफ गर्ल्स शामिल हैं।

अब एक्सपायर वीजा वाले इन नागरिकों को भी मिलेगी कुवैत देश में एंट्री, मंत्रालय ने दी जानकारी

इसी बीच खबर आई कि 34 प्रतिबंधित देशों की लिस्ट में अब यूनाइटेड किंगडम को भी शामिल दिया गया है, बता दें कि अब 34 देशों के साथ साथ यूनाइटेड किंगडम पर बैन लगा दिया गया है। इस बात की घोषणा हाल ही में कुवैत के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ सिविल एविएशन ने की है।

यानी कि अब कुवैत में 35 देशों से आने वाले नागरिको के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन देशों के यात्री और नागरिक अब कुवैत में एंट्री नहीं ले सकते है। खबरो में बताया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के हालात को देखते हुए यूनाइटेड किंगडम के ऊपर प्रतिबंधित लगाया है और बैन हुए देशों की लिस्ट में शामिल कर दिया है।