Placeholder canvas

अब तक वंदे भारत मिशन के तहत दुनिया भर में फंसे इतने लाख भारतीय आए वापस, 1 अगस्त से शुरू होगा मिशन का पांचवा फेज

हाल ही में भारतीय सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने एक बहुत ही जरूरी जानकारी देश के लोगों के साथ शेयर की है। मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि दुनिया भर के कई देशों में फंसे 8, 14, 000 भारतीय नागरिक अब तक कई अलग अलग साधनों की सहायता से भारत वापस आ चुके है। दूसरे देशों में फंसे भारतीय लोगों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने 6 मई से अपना वंदे भारत मिशन शुरू किया था। अब तक इस मिशन के कुल चार फेज पूरे हो चुके है।

वहीं इस मिशन का पांचवा चरण 1 अगस्त से शुरू किया जाना है।ऐसे में बड़ी तदाद में विदेश में फंसे हुए भारतीय इस मिशन के तहत वापस वतन आ सकते हैं।इसी बीच  सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैडल से एक ट्वीट करते हुए बताया है कि वंदे भारत मिशन के पांचवे चरण में अमेरिका, कनाडा , सिंगापुर , न्यूजीलैंड और कुछ खाड़ी देशों आदि से भारतीय नागरिकों को वापस लाया जाएगा।

अपने ट्वीट में हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को अपने ट्वीट में लिखा कि- “8, 14, 000 भारतीय लोगों से ज्यादा भारतीय वंदे भारत मिशन के तहत 6 मई 2020 से अलग अलग माध्यम के जरिए स्वदेश वापस लाया जा चुका है। इसमें 2, 70, 000 लोग वो है जो फ्लाइट के जरिए से 53 देशों से वापस आए है। अब हम वंदे भारत मिशन के चौथे चरण का ब्यौरा तैयार करते हुए 1 अगस्त 2020 से चरण 5 में दाखिल होने और ज्यादा भारतीय नागरिकों को वापस लाने की तैयारी कर रहे है।”

वहीं अपने एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा- बाकी डेस्टिनेशन में मिशन के पांचवे चरण में भारत को यूनाइटेड स्टेट अमेरिका, कनाडा , करत, ओमान , UAE, सिंगापुर , UK फ्रैंकफर्ट , पेरिस , सऊदी अरब, बहरीन न्यूजीलैंड , फिलीपींस और ज्यादा देशों से जोड़ेगा। जैसे हमने पहले किया था। इस चरण की प्रगति के रूप में और डेस्टिनेशन के लिए और फ्लाइट जोड़ी जाएगी।