Placeholder canvas

जानिए दुबई और अबू धाबी में क्वारंटाइन के नियम, यात्रियों को करना होगा पालन

इस समय सभी देश कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे हैं। वहीं इस कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी देशों की सरकार ने कई सारे नियम बनाए हैं जिसमे क्वारंटाइन वाला नियम सबसे अहम है। वहीं इस बीच हम आपको UAE की यात्रा करने वाले यात्रियों को क्वारंटाइन के नियम को लेकर एक अहम जानकारी देने जा रहे हैं।

दरअसल, कोरोना कहर के बीच दुबई पर्यटकों के लिए खोल दिया है जिसके बाद लोग वीजा लेकर दुबई की यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस कोरोना वायरस के चलते दुबई में यात्री को तभी क्वारंटाइन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा जब एअरपोर्ट पर उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आएगा। वहीं अन्य अमीरात की यात्रा करने के लिए यात्रियों को 14-दिन की क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य है।

जानिए दुबई और अबू धाबी में क्वारंटाइन के नियम, यात्रियों को करना होगा पालन

वहीं दुबई में यह नियम निवासियों और विजिटर्स पर लागू होता है। इसी के साथ अगर यात्री दुबई से अबू धाबी की यात्रा करते हैं तो उन्हें 14-दिन की क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य है। इसके अलावा क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन करने पर आपको जुर्माना भरना पड़ेगा।

ये सभी नियम कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बनाए गये हैं इसमें मास्क, ग्लव्स पहनना, कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर क्वारंटाइन में रहना वाला  नियम शामिल है।

जानिए दुबई और अबू धाबी में क्वारंटाइन के नियम, यात्रियों को करना होगा पालन

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस की वजह से सभी देशों में कोहराम मचा हुआ है। इस वायरस से दुनियाभर के देशों में अभी तक 8 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 2 करोड़ से ज्याद लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस कोरोना वायरस की वजह से कई देशों ने अन्तराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन UAE में अन्तराष्ट्रीय उड़ाने शुरू हो गयी है जिसके बाद यात्री कोरोना  वायरस के लिए बनाए गये नियम का पालन करते हुए UAE की यात्रा कर सकते हैं।