Placeholder canvas

UAE में जारी हुई नई कोरोना रिपोर्ट, सामने आए 2,613 नए मामले, इतने लोगों की हुई रिकवरी और मौ’त

New Delhi: UAE के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने रविवार के दिन देश की नई कोरोना वायरस रिपोर्ट को अपडेट किया है। रिपोर्ट को अपडेट करते हुए मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के 2,613 नए मामलें सामने आए है। इसके साथ ही मंत्रालय ने ये भी बताया है कि देश में कोरोना वायरस के 1,587 नए मरीर रिकवर भी हुए है। इन सब के साथ ही मंत्रालय ने ये भी बताया है कि देश में कोरोना वायरस की वजह वजह से 12 नई मौ’तें भी हुईं है। मंत्रालय ने कहा कि देश में नए कोरोना वायरस मामलों का पता लगाने के लिए लोगों की बीच 2,34,763 नए कोविद -19 टेस्ट किए गए है।

इन नए कोरोना वायरस टेस्ट के बाद देश में कुल मिलाकर अब तक लगभग 32 मिलियन कोविड – 19 टेस्ट किए जा चुके है। वहीं आज की नई रिपोर्ट के बाद से देश में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर 4,10,849 हो गई है। जिसमें से अब तक कुल 3,92,792 लोगों की रिकवरी भी हो चुकी है। वहीं देश में हुई नई 12 मौ’तों के बाद अब देश में कोरोना वायरस की वजह से म’रने वाले लोगों की गिनती बढ़ कर 1,322 हो गई है।

12 जनवरी के बाद पहली बार, नए कोविद -19 मामलों की संख्या शुक्रवार के बाद पूरे सप्ताह के लिए 3,000 से नीचे आ गई थे। जनवरी की तुलना में फरवरी के मिड से नए मामलों की संख्या कम हो रही है। UAE कैपिटल धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से रिकवरी की राह पर है। शनिवार के दिन स्थानीय अधिकारियों ने इसके बंद होने के एक महीने बाद, सिनेमा हॉल को फिर से खोलने की घोषणा की। अबू धाबी की महामारी के खिलाफ सुरक्षा के नए उपायों की वजह से नए मामलों की संख्या में कमी आई है, जो सिनेमाघरों को फिर से खोलने का एक बड़ा कारण हो सकता है।