Placeholder canvas

बुर्ज खलीफा जितना बड़ा उल्कापिंड धरती की तरफ बढ़ रहा, गोली से भी अधिक है इसकी रफ्तार

साल 2020 के खत्म होने के पहले दिसंबर का महीना एक बड़े उल्कापिंडा के गुजरने का गवाह बनेगा। खबरों में दी गई जानकारी के अनुसार दिसंबर के महीने में एक उल्कापिंड के धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।

बता दें कि धरती की तरफ आ रहा ये उल्कापिंड कोई छोटा मोटा उल्कापिंड नहीं है, बल्कि इस उल्कापिंड का साइज 0.51 किलो मीटर है। बता दें कि इस उल्कापिंड साइज दुनिया की सबसे बड़ी इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा जितनी है। ये उल्कापिंड पृथ्वी के 4, 302, 775 किलो मीटर के पास से गुजरने वाला है।

बुर्ज खलीफा जितना बड़ा उल्कापिंड धरती की तरफ बढ़ रहा, गोली से भी अधिक है इसकी रफ्तार

कुछ दिनों पहले भी एक उल्कापिंड पृथ्वी के बहुत ही करीब से गुजर गया था, लेकिन स्पेस की एजेंसियों को पता तक नहीं चल पाया है। बता दें कि ये उल्कापिंड पृथ्वी के मात्र 300 मील दूरी से गुजर गया।

रविवार को दोपहर करीब 1:08 बजे के पृथ्वी के पास से गुजरेगा

बुर्ज खलीफा जितना बड़ा उल्कापिंड धरती की तरफ बढ़ रहा, गोली से भी अधिक है इसकी रफ्तार

हाल ही में स्पेस एजेंसी नासा ने कंफर्म किया है कि रविवार 29 नवंबर 2020 को 153201 2000 WO107 नाम का एक उल्कापिंड पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। नासा ने ये भी बताया कि 153201 2000 WO107 नाम का ये उल्कापिंड पृथ्वी के पास 56 हजार मील हर घंटे की स्पीड के साथ स्पेस में ट्रैवल कर रहा है। नासा ने बताया है कि इस उल्कापिंड का साइज 370 मीटर और 820 मीटर के करीब बताया जा रहा है।

इतना बड़ा उल्कापिंड यह रविवार के दिन लगभग दोपहर के 1 बजकर 8 मिनट पर पृथ्वी के पास से गुजरने वाला है। वैसे नासा ने साफ तौर पर ये कह दिया है कि इस उल्कापिंड के पृथ्वी से टक्कराने की संभवाना नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि दुबई की शान बुर्ज खलीफा की हाइट 829 मीटर है, वैसे हमे बताने की जरूरत तो नहीं लेकिन बता दें कि बुर्ज खलीफा इस दुनिया में सबसे बड़ा मानव निर्मित स्ट्रक्टर है।