Placeholder canvas

अरब अमीरात से GoAIR और INDIGO भरेंगी उड़ान, भारत के इन शहरों के लिए सीधे flight, लिस्ट जारी

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं इस लॉकडाउन की वजह से कई भारतीय नागरिक विदेशों में फंसे हुए है। जिन्हें भारत सरकार द्वारा शुरू किए गये मिशन वंदे भारत के जरिये वापस भारत लाया जा रहा था। वहीं इस बीच अब इस मिशन को लेकर एक खबर सामने आई है।

दरअसल, खबर है कि भारत की निजी एयरलाइंस भी अब भारत सरकार द्वारा शुरू किए गये इस मिशन वंदे भारत में शामिल होने वाली है। इससे पहले इस मिशन में सिर्फ एयर इंडिया और इसकी सहायक एयर इंडिया एक्सप्रेस ही विदेशों में फंसे हुए लोगों को भारत वापस ला रही थी लेकिन अब भारत सरकार की मजूरी मिलने के बाद इस मिशन के तीसरे चरण में भारत की एयरलाइंस इंडिगो और गोएयर भी विदेशों में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए अपनी सेवाएं देंगी।

अरब अमीरात से GoAIR और INDIGO मिलकर करेगा 10 उड़ानों का संचालन 

अरब अमीरात से GoAIR और INDIGO भरेंगी उड़ान, भारत के इन शहरों के लिए सीधे flight, लिस्ट जारी

खलीज टाइम्स के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात से इंडिगो नौ और गोएयर मिलकर 10 उड़ानों का संचालन करेंगी। इंडिगो भारत के जिन शहरों के लिए उड़ानें संचालिच करेगा। उस लिस्ट में नई दिल्ली, मुंबई, विशाखापत्तनम, गया, भुवनेश्वर और कोलकाता शामिल है। इसके अलावा दूसरी तरफ गोएयर सिर्फ अहमदाबाद के लिए उडान का संचालन करेगा और ये सेवाएं 20 से 23 जून तक होंगी।

वहीं मंगलवार को मिशन वंदे भारत के तीसरे चरण में 45 नई उड़ानों में घोषणा हुई थी जिनमे से 44 केवल केरल की थीं। और इस वजह से विदेशों में फंसे भारत के अन्य राज्यों के लोगों को लगा था उनके लिए सरकार ने उड़ानों की घोषणा नहीं होगी। आने वाले दिनों में और अधिक घोषणाओं की उम्मीद है क्योंकि चरण 3 जून के अंत तक जारी रहेगा।

आपको बता दें, इस कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से कई देशों में भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं। वहीं अभी तक वंदे भारत मिशन के जरिये कई हज़ार लोगों को भारत वापस लाया जा चुका है।