Placeholder canvas

टूरिस्ट वीजा पर दुबई आए भारतीय शख्स अचानक हुआ लापता, परिवार वाले ने भारतीय दूतावास से की अपील

दुबई जैसे बड़े पैसे वाले शहर में भारत से हर साल कई सारे नागरिक अपनी किस्मत का लोहा चमकाने जाते है। इस साल लॉकडाउन और कोरोना वायरस को लेकर बनाए सख्त नियमों के बाद भी भारत से कई सारे लोग अपने भविष्य संवारने के लिए दुबई गए है। लेकिन इसी बीच दुबई से एक बड़ी खबर सामने आई है, बता दें कि दुबई गया भारतीय शख्स अचानक गायब हो गया है।

खबर दरअसल ये है कि एक भारतीय शख्स टूरिस्ट वीजा पर दुबई आया। शहर में आने के 9 बाद ही वो भारतीय शख्स अचानक गायब हो गया। ये भारतीय नागरिक नवंबर महीने की शुरुआत से ही लापता है। इस पूरी घटना की जानकारी यूनाइटेड अरब अमीरात में रहने वाले उस शख्स के रिश्तेदार ने दी है।

टूरिस्ट वीजा पर दुबई आए भारतीय शख्स अचानक हुआ लापता, परिवार वाले ने भारतीय दूतावास से की अपील

रिश्तदारों के बताए अनुसार दुबई में लापता होने वाले इस शख्स का नाम अमृतलिंगम साम्यमुथु है। 49 साल के अमृतलिंगम साम्यमुथु तलिम नाडु के रहने वाले है। अमृतलिंगम साम्यमुथु टूरिस्ट वीजा पर दुबई नौकरी करने लिए आए थे।

अमृतलिंगम साम्यमुथु के भतीज दुरई मनीराजा ने गुरुवार के दिन खाड़ी देशों के लिडिंग न्यूज पेपर गल्फ न्यूज को इस मामले के बारे में बताते हुए कहा कि “वो तमिल नाडु से 3 और लोगों के साथ 8 को भारत से दुबई आए थे। वो उन लोगों के साथ दुबई के होर अल अंज के एक घर में रहते थे।” वहीं अमृतलिंगम साम्यमुथु के रूम मेट ने बताया कि “भारत से आने के बाद अगली सुबह 9 नवंबर को अपने ऑफिस गए थे। जहां से वापस आने बाद उनके साथ के 2 लोग रात की शिफ्ट में काम करने के लिए फिर ऑफिस गए है।

अमृतलिंगम भी उनके साथ ही काम पर जाना चाहते थे, और इसके लिए वो बहुत ही परेशान भी थे। लेकिन उन लोगों ने उन्हें आने से मना कर दिया। जिसके बाद जब लोग वापस घर आए तो अमृतलिंगम वहां नहीं थे, और तब से ही उनकी कोई खबर नहीं है।”

वहीं अमृतलिंगम साम्यमुथु के बहनोई कन्नन नागूकानी ने कहा कि जब 8 दिन बाद भी तलाशने के बाद उनकी कोई खबर नहीं मिली, तो फिर उन्होंने 16 नवबंर के दिन अमृतलिंगम साम्यमुथु के लापता होने की शिकायत दर्ज करने के लिए अल मुराकबत पुलिस स्टेशन से कॉन्टेक्ट किया है। अमृतलिंगम साम्यमुथु को लापता हुए 2 हफ्ते से ज्यादा का समय का समय हो गया है।

लेकिन अभी तक उनकी कोई जनकारी सामने आई है। जिससे भारत में बैठा उनका परिवार भी बहुत ही ज्यादा चिंतित है। अमृतलिंगम साम्यमुथु के परिवार ने उनकी खोज के लिए दुबई के इंडियन कमर्शल एम्बेंसी से अपील की है। वहीं परिवार की अपील के बाद कमर्शल एम्बेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा है कि मिशन ने गुरुवार के दिन अपने एक ट्वीट के जरिए से इस शिकायत को स्वीकार किया और फिर बाद में अमृतलिंगम साम्यमुथु के लापता के इस मामले में हस्तक्षेप किया था।