Placeholder canvas

विदेश से INDIA लौटने में किसे मिलेगी प्राथमिकता, जानें भारतीय मिशन की बड़ी बातें

इस समय सभी देश कोरोना के कहर से जूझ रहे हैं। इस कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। इसी लॉकडाउन की वजह से कई लाख भारतीय नागरिक विदेशों में फंसे हुए हैं। वहीं इन सभी लोगों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने भारतीय मिशन शुरू किया है। वहीं इस मिशन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

7 मई से शुरू होने वाले भारतीय मिशन से पहले विदेश मंत्री एस। जयशंकर ने सभी भारतीय दूतावासों के साथ मंगलवार को बैठक की। किन-किन देशों से कहां और किस आधार पर लोगों को लाया जाना है, उसको लेकर विस्तृत चर्चा की।
खाड़ी देशों से वापस आने के लिए तीन लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं इन सभी लोगों में से सिर्फ उन लोगों को ही वापस लाया जाएगा जिनका भारत आना बेहद ही जरूरी है और इसके लिए कुछ पैरामीटर्स निर्धारित किए गए हैं।

विदेश से INDIA लौटने में किसे मिलेगी प्राथमिकता, जानें भारतीय मिशन की बड़ी बातें

 

विदेशों से इन लोगों को पहले लाया जाएगा भारत

1. मेडिकल इमरजेंसी वाले लोग, गर्भवती महिलाएं एवं बुजुर्गों
2. माइग्रेंट लेबर जिनकी विदेश में नौकरी चली गई है।
3. अल्पावधि वीजा की समयसीमा बीत गई है।
4. टूरिस्ट वीजा पर गए लोग या छात्र।
5. नजदीकी रिश्तेदार या परिवार में कोई मृत्यु हुई है।
6. विदेशी सरकारें डिपोर्ट करना चाहती हैं।

दुनियाभर में तकरीबन एक करोड़ 20 लाख भारतीय हैं सिर्फ खाड़ी देशों में ही 90 लाख के लगभग भारतीय हैं। वहीं खाड़ी देशों से भारत आने के लिए तीन लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं 7 मई से भारतीय मिशन के जरिये इन सभी लोगों को वापस लाने की प्रकिया शुरू की जाएगी।

विदेश से INDIA लौटने में किसे मिलेगी प्राथमिकता, जानें भारतीय मिशन की बड़ी बातें

आपको बता दें, दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 2 लाख से ज्यादा लोगों की मौ’त हो चुकी है साथ ही 36 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी देशों में लॉकडाउन लगाया गया है।