Placeholder canvas

UAE के मौसम विभाग ने दी जानकारी, 52 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा देश में तापमान

संयुक्त अरब अमीरात के मौसम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है खबर है कि रविवार, 6 जून को UAE का मौसम सबसे गर्म दिनों में से एक है और इस बात की जानकारी राष्ट्रीय मौसम विभाग (एनसीएम) ने दी है।

राष्ट्रीय मौसम विभाग (एनसीएम) के अनुसार अल ऐन के स्वीहान इलाके में दोपहर 2:30 बजे 51.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बता दें, तीन दिनों में यह दूसरी बार है जब पारा 51 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। इसके पहले शुक्रवार को स्वीहान का तापमान 51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

एनसीएम के एक प्रवक्ता ने खलीज टाइम्स को बताया कि यह निर्धारित करना अभी भी “समय से पहले” है कि क्या यह अब तक की सबसे गर्म गर्मी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मई की तुलना में जून में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है। महीने के उत्तरार्ध में आर्द्रता में कमी आती है। वहीं इससे पहले अबू धाबी में मोटर चालकों से सावधानी बरतने का आग्रह किया गया क्योंकि अमीरात के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ था।

इसी के साथ एनसीएम ने मोटर चालकों को सड़कों पर कम दृश्यता की चेतावनी दी: NCM एन कहा कि “सुबह 8 बजे तक कुछ आंतरिक क्षेत्रों में क्षैतिज दृश्यता के बिगड़ने के साथ कोहरे के बनने की संभावना है। वहन अबू धाबी पुलिस ने भी प्रमुख सड़कों पर गति सीमा को 80 किमी प्रति घंटे तक कम करने की घोषणा की थी।

इसी के साथ ये भी कहा कि देश में अधिकतम तापमान 32 से 48 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

इसी के साथ हल्की से मध्यम दक्षिण-पूर्वी से उत्तर-पूर्वी हवाएं, 10-20 किमी प्रति घंटे की गति के साथ, अधिकतम 30 किमी प्रति घंटे तक पहुंचगी। वहीं आंतरिक क्षेत्रों में आर्द्रता 70-90 प्रतिशत अधिक होगी जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में यह 40-60 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।