Placeholder canvas

दुबई से भारत लौटे यात्री को एयरपोर्ट पर किया गया गिरफ्तार, सामने आयी ये बड़ी वजह

भारत के कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री को गिरफ्तार किया है। इस शख्स की गिरफ़्तारी 810 ग्राम सोने के कारण हुई है। दरअसल, दुबई से भारत लौटे एक शख्स के पास से कस्टम अधिकारियों ने 810 ग्राम सोने जब्त किया है। बताया जा रहा है इस सोने की कीमत करीब 40 लाख रुपये है।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार हुआ शख्स ये सोना मलाशय में छिपाकर दुबई से चेन्नई लाया था। जहां पर कस्टम अधिकारियों ने इस शख्स को पकड लिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये शख्स सोने का पेस्ट बनाकर उसे चार बंडलों में बांधकर मलाशय में छिपाया हुआ था। जब्त किए गए 810 ग्राम सोने की कीमत 40.35 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं अब कस्टम अधिकारियों ने इस शख्स को आगे की जांच के की कीमत वाले लिए गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें, कस्टम से जुड़े नियमों के मुताबिक, विदेश से आ रहे भारतीय पुरुष अपने साथ 20 ग्राम तक का सोना बिना किसी शुल्क देश ला सकते हैं। इस सोने की कीमत 50 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। महिलाओं के लिए यह सीमा 40 ग्राम है, जिसकी कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, यह रियायत आभूषण के रूप में लाए गए सोने पर ही मिलती है।