Placeholder canvas

कुवैत के यात्री बिना क्वारंटाइन के कर सकते हैं अबू धाबी की यात्रा

अबू धाबी संस्कृति और पर्यटन विभाग (डीसीटी) ने अपनी अपडेट की हुई ‘ग्रीन लिस्ट’ जारी करी है। वहीं ये उन ग्रीन देशों, क्षेत्रों की पूरी सूची है, जहां से विजिटर्स यात्रा कर सकते हैं और अनिवार्य क्वारंटाइन से छूट दी जाएगी। इसी के साथ इस लिस्ट के हिसाब से अब कुवैत के यात्री अबू धाबी की यात्रा कर सकते हैं और उस बात की जानकारी स्थानीय अबू धाबी मीडिया ने दी है।

स्थानीय अबू धाबी मीडिया के अनुसार बताया कि संस्कृति और पर्यटन विभाग, अबू धाबी (डीसीटी) ने अबू धाबी की यात्रा के लिए अपडेट ‘ग्रीन लिस्ट’ जारी की है जो 6 सितंबर, 2021 से प्रभावी हो चुका है। वहीं इन ग्रीन  देशों, क्षेत्रों और क्षेत्रों की सूची, जो विजिटर्स अब यात्रा कर सकते हैं, उनमें कुवैत भी शामिल है। इसका मतलब है कि कुवैत से यात्रा करने वाले यात्रियों को अनिवार्य क्वारंटाइन के अधीन नहीं किया जाएगा।

कुवैत के यात्री बिना क्वारंटाइन के कर सकते हैं अबू धाबी की यात्रा

वहीँ इस ग्रीन लिस्ट में अल्बानिया, आर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बहरीन, बेल्जियम, भूटान, ब्रुनेई, बुल्गारिया, कनाडा, चीन, कोमोरोस, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, फिनलैंड, जर्मनी, ग्रीस, हांगकांग (एसएआर), हंगरी, इंडोनेशिया, इटली , जापान, जॉर्डन, कुवैत, किर्गिस्तान, लक्जमबर्ग, मालदीव, माल्टा, मॉरीशस, मोल्दोवा, मोनाको, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, ओमान, पोलैंड, पुर्तगाल, कतर, आयरलैंड गणराज्य, रोमानिया, सैन मैरिनो, सऊदी अरब, सर्बिया, सेशेल्स, सिंगापुर, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, स्विटजरलैंड, ताइवान, चीन प्रांत, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और यूक्रेन देश शामिल हैं।

वहीं जो यात्री ग्रीन देशों की लिस्ट से नहीं आते हैं। उन सभी को चिकित्सकीय रूप से अनुमोदित रिस्टबैंड पहनना होगा और सात दिनों के लिए क्वारंटीन रहना होगा। यदि उन्हें पूरी तरह से टीका लगाया गया हो। इसके अलावा जिन यात्रियों का टीकाकरण नहीं हुआ है। उन्हें 10 दिनों के लिए क्वारंटाइन रहना होगा। वहीं यात्रियों को उड़ान से कम से कम 28 दिन पहले अंतिम वैक्सीन की खुराक मिलनी चाहिए और अल होसन ऐप पर भी दिखाई जानी चाहिए।

आपको बता दें, ये क्वारंटाइन वाला नियम कोरोना वायरस की वजह से बनाया गया है ताकि इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। वहीं इस वायरस की वजह से अभी तक 45 लाख से ज्यादा लोगों की मौ’त हो चुकी है साथ ही 21 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।