Placeholder canvas

Kuwait में सोने की कीमतों में हुआ बदलाव, खरीदने से पहले जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

Kuwait Gold Rate Today: कुवैत में आज, 16 दिसंबर को सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। पिछले दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में थोड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

Kuwait Gold Rate

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 16 दिसंबर को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.32 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4348.64) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.80 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4218.08) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 15.16 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3806.32) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 12.99 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3261.48) चल रही है।

भारत में क्या चल रहा आज सोने का रेट

Kuwait में सोने की कीमतों में हुआ बदलाव, खरीदने से पहले जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज बृहस्‍पतिवार को फिर गिरावट दर्ज की गई है। आज आज 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 240 रुपये घटकर 47,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना आज 46,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

Kuwait में सोने की कीमतों में हुआ बदलाव, खरीदने से पहले जान लीजिए 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।