Placeholder canvas

कुवैत DGCA ने 34 प्रतिबंधित देशों से इन कर्मचारियों के एंट्री की घोषणा!

कुवैत के डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी DGCA ने बताया है कि देश की हेल्थ मिनिस्ट्री के सभी कर्मचारियों को अब 34 प्रतिबंधित देशों सहित दुनिया के सभी देशों से डायरेक्ट फ्लाइट्स उड़ान भर कर कुवैत में एंट्री करने की इजाजत दे दी गयी है। लेकिन ये इजाजत सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है जिनके पास वैध निवास है या फिर उन लोग वैलिड एंट्री वीजा है।

कुवैत के डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की तरफ से जारी किए सर्कुलर में ये साफ साफ कहा गया है कि MOH स्टाफ और उनके साथ उनके पहले डिग्री रिश्तेदार, जिसमें पति – पत्नी – बच्चों शामिल है। उनको देश में एंट्री करने की इजाजत है, लेकिन उनके पास वैध निवास या फिर वैलिड एंट्री वीजा होना चाहिए।

कुवैत DGCA ने 34 प्रतिबंधित देशों से इन कर्मचारियों के एंट्री की घोषणा!

कुवैत मोबाइल ID एप्लिकेशन सभी बंदरगाहों और एयरपोर्ट पर मान्य कर दिया गया है। वहीं सभी पैसेंजर्स को कुवैत हैल्थ मिनिस्ट्री की ओर से बताए गए अनुमोदित हैल्थ प्रोटोकॉल्स का पालन करना अनिवार्य है। इसके अलावा PAM में दो महीने रुके रहने के बाद एक बार फिर से फैमिली वीजा को जारी करने का विचार किया गया है।

वहीं खबरों के कुछ सुत्रों का कहना है कि नया फैसला मानवीय मकसद के साथ पैदा हो रहा है। ऐसा इस लिए हो रहा है क्योंकि कुवैत में प्रवासियों की एक बहुत ही बड़ी भारी संख्या रहती है।

देश में प्रवासियों का एक बहुत ही वर्ग साथ रहता है। स्पेशली औरतें, जिन्होंने पहली बार कुवैत में वर्क परमिट के तहत देश में एंट्री की हो। इतना ही नहीं खबरों से ये भी मालूम चला है कि कुवैत ट्रांसफर प्रोसेस के लिए अथॉरिटी में रोजगार मामलों के सेक्टर के अंडर सेक्रेटरी के अप्रुवल की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही कुवैत की इंटरनल मिनिस्ट्री ने प्रवसियों को दो साल या उससे ज्यादा के टाइम के लिए आवास देना बंद कर दिया है।