skip to content

कुवैत कैबिनेट ने लिया फैसला, भारत मे भेजा जाएगा ऑक्सीजन सिलिंडर

भारत में इस वक्त कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल में बेड न मिल पाने से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे हैं। यही वजह है कि भारत की मदद के लिए कई देशों ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। इसी में एक देश कुवैत है, जिसने भारत के साथ कंधे से कंधे मिलाकर साथ खड़े रहने का फैसला किया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें, कुवैत के कैबिनेट मंत्रालय ने साप्ताहिक बैठक में फैसला लिया है और कहा है कि वह भारत के साथ इस सकंट की घड़ी में ख़ड़ा रहेगा। कुवैत के तरफ से भी ऑक्सीजन सिलेंडर भारत भेजी जायेगी। कुवैत कैबिनेट ने कहा कि कुवैत को भारतीय प्रवासियों ने वह सब दिया, जो मौजूदा समय में कुवैत में दिखता है।

कुवैत कैबिनेट ने लिया फैसला, भारत मे भेजा जाएगा ऑक्सीजन सिलिंडर

देखा जाए तो कुवैत में हर बनने वाली चीज में भारतीय प्रवासी का हाथ जरूर होता है। इसलिए आज हमारा फर्ज़ बनता है कि हम भारत राष्ट्र की मदद करें। जल्द ही भारत में कुवैत के तरफ से भी बड़ी खेप ऑक्सीजन की पहुंचेगी जिसकी भारत को सख्त जरूरत है।

मालूम हो कि इसके पहले एयरफोर्स का IAF C-17 दुबई से छह क्रायोजेनिक (तरल रूप में) ऑक्सीजन कंटेनरों को भारत लेकर आया है। जानकारी के अनुसार, दुबई से एयरफोर्स IAF C-17 छह क्रायोजेनिक (तरल रूप में) ऑक्सीजन कंटेनरों को लेकर पानागढ़ एयरबेस पर उतरे।

कुवैत कैबिनेट ने लिया फैसला, भारत मे भेजा जाएगा ऑक्सीजन सिलिंडर

इसके बाद ऑक्सीजन कंटेनरों को जयपुर से जामनगर एयरबेस तक भेजा गया। इसी बीच अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, चीन और सऊदी अरब ने भी भारत की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तत्काल सहायता के बतौर ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और पीपीई किट भेजने की बात कही है। इसी के साथ यूएई ने उच्च क्षमता ऑक्सीजन टैंकर भारत की मदद के लिए रवाना किए हैं।