Kuwait: निवास उल्लंघनकर्ता प्रवासियों को बिना जुर्माना दिए देश छोड़ने का पेश हुआ प्रस्ताव

कुवैत से एक बड़ी खबर सामने आई है और ये खबर निवास का उल्लंघन करने वालों के लिए है। दरअसल, कुवैत के अल अंबा समाचार पत्र के अनुसार, रेजिडेंट अफेयर्स डिपार्टमेंट ने निवास उल्लंघन करने वालों को जुर्माना अदा किए बिना देश छोड़ने की अनुमति देने का प्रस्ताव दिया है।

जानकारी के अनुसार,  एक अनुमान के मुताबिक देश में इस समय 150,000 अवैध अप्रवासी हैं। जो कि देश में अवैध रूप से रह रहे हैं। वहीं इस बीच रेजिडेंट अफेयर्स डिपार्टमेंट ने निवास उल्लंघन करने वालों को जुर्माना अदा किए बिना देश छोड़ने की अनुमति देने का प्रस्ताव दिया है। ताकि देश से इन अवैध अप्रवासी को बाहर निकाला जा सकें।

Kuwait police

आपको बता दें, हाल ही में कुवैत के सार्वजनिक प्राधिकरण (PAM) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, श्रम बाजार को छोड़ने वाले प्रवासी कामगारों की संख्या में फिर से वृद्धि हुई, क्योंकि 10,880 प्रवासियों के पास 12 जनवरी से 10 फरवरी की अवधि के दौरान उनके कार्य परमिट रद्द थे।

वहीं 363 प्रवासी दैनिक श्रम बाजार छोड़ दिया है इसके अलावा, 5988 प्रवासियों के पास उनके रेजीडेंसी परमिट जब्त थे क्योंकि वे देश के बाहर फंसे हुए थे। जिसकी वजह से श्रम बाजार को छोड़ने वाले प्रवासी कामगारों की संख्या में फिर से वृद्धि हुई है।

इसके अलावा बात अगर कुवैत में 60 वर्ष से अधिक उम्र के कार्य करने वाले प्रवासियों को लेकर बात करें तो लगभग 68,000 प्रवासी सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में काम करते हैं इनमें से 27,600 लोग 65 वर्ष से अधिक उम्र के हैं और इस बात की जानकारी हाल के आंकड़ों में मिली है। इनमें से 27,600 लोग 65 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।

Leave a Comment