Placeholder canvas

Dubai Expo के लिए भारत से करना है सफर तो जान लीजिए एंट्री फीस समेत ठहरने का खर्चा

एक अक्टूबर से दुबई एक्सपो की शुरूआत हो गयी है और इस दुबई एक्सपो  को सबसे भव्य और सुंदर बनाया गया है ताकि लोग इस एक्सपो को देखने के लिए आए। वहीं इस दुबई एक्सपो में भारत समेत 192 देशों की झलक देखेने को  मिलेगी, जिसके लिए पवेलियन बनाए गए हैं। वहीं इस बीच इस पोस्ट के जरिये हम आपको इस बात की जानकरी देने जा रहे हैं कि भारत से कोई भी शख्स दुबई एक्सपो में कैसे पहुंच सकते हैं और इसके लिए आपको कितना खर्च करना होगा।

जानकारी के अनुसार, दुबई एक्सपो में जाने के लिए भारत से दुबई के लिए फ्लाइट टिकट बुक कराते हैं तो इसके लिए आपको 10 हजार से लेकर 19 हजार रुपए तक का खर्च करना पड़ेगा। वहीं दुबई एयरपोर्ट से एक्सपो 47 किमी की दूरी पर है और वहां तक पहुंचने के लिए आप बस या टैक्सी लेनी पड़ेगी। अगर आप बस से जाते हैं तो इसके लिए आपको 300 से 400 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप प्राइवेट टैक्सी के जरिये जाते हैं तो आपको 2,000 से 2,500 रुपए तक खर्च करने होंगे।

Dubai Expo के लिए भारत से करना है सफर तो जान लीजिए एंट्री फीस समेत ठहरने का खर्चा

इसके अलावा यहां ठहरने के लिए आपको कम से कम 3 हजार रुपए रोजाना खर्च करने होगा यहाँ आपको आराम से 3 हजार में 2 लोगों के लिए रूम मिल जाएगा।

इसी के साथ एक्सपो में जाने के लिए एक दिन का पास बनवाते हैं तो इसके लिए आपको 2,019.99 रुपए देने होंगे। वहीं अगर आप 6 महीने के लिए पास चाहते हैं तो आपको 10,525.23 (18 से 59 साल तक की उम्र वालों के लिए) रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप दो लोग जाते हैं तो आप 20,199.95 रुपए का फैमिली पास ले सकते हैं।

वहीं सीनियर सिटीजन, 6 से 17 साल तक के बच्चे और स्टूडेंट्स को इसमें फ्री इंट्री मिलेगी। इसी के साथ अगर आप 6 महीने के लिए प्रीमियम बुकिंग कराना चाहते हैं तो आपको 37,210.43 रुपए पे करने होंगे।

इसी के साथ इस दुबई एक्सपो की टिकट आप दुबई एक्सपो की ऑफिशियल साइट https://www.expo2020dubai.com/en पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।