Placeholder canvas

प्रवासियों की मदद के लिए सामने आया भारतीय प्रवासी सहायता केंद्र, जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

इन दिनों दुनिया के देश में लोग कोरोना वायरस से परेशान है, इसी के चलते दूसरे देशों में फंसे लोग अपने देश वापस जान के लिए लगातार प्रयास कर रहा हैं, वहीं प्रयास कर रहे लोगों में से कुछ लोगों कों अपने काम में सफलता मिल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कई सारे प्रवासियों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे हालातों में भारतीय प्रवासी केंद्र यानी PBSK ने लोगों के मन में पासपोर्ट में हुए बदलावों को लेकर उठ रहे सवाल पर रिएक्शन देते हुए कहा हैं कि “आपका पासपोर्ट आपके इम्प्लोयर की तरफ से  तब नहीं रखा जा सकता है, जब आपको इसकी जरूरत पड़े। प्लीज हमे बताए कि कितने लोग इस तरह के मुद्दे का सामना कर रहे है, इसके साथ ही अगर कोई किसी अलग तरह के पासपोर्ट से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो लोग भी हमें इसकी सूचना जल्द से जल्द दे, ताकि इंडियन रेजिडेंस सेंटर की तरह से उनकी मदद समय रहते की जा सके, अगर प्रवासी लोग अपनी समस्या के बारे में जल्दी बताएंगे तो ही हम उनकी मदद करने की कोशिश कर सकते है। ”

इतना ही नहीं प्रवासी लोगों की सहायता सूचना के अलावा इंडियन रेजिडेंस सेंटर की तरफ से प्रवासियों के लिए एक खास हैल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। UAE में मौजूद प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र की तरफ से ये टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 80046342 जारी किया गया है।

जानकारी के लिए मालूम हो इस नंबर से अब सभी भारतीय प्रवासी सीधे भारत देश की केंद्र सरकार से अपनी मदद के लिए गुहार लगा सकते है। बता दें कि जब से दुनिया भर में कोरोना वायरस फैला हुआ है, तब से ही दूसरे देशों में फंसे भारतीय नागरिक वापस अपने देश भारत आने के लिए बैचेन है।