Placeholder canvas

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

सऊदी अरब के रियाद में भारतीय दूतावास ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा सऊदी अरब की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए है। दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से सऊदी अरब ने भारत सहित 20 देशों के लोगों के प्रवेश को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। वहीं इस बीच रियाद में भारतीय दूतावास ने इस बात की जानकारी दी है।

रियाद में भारतीय दूतावास ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि सऊदी अरब ने 2 फरवरी 2021 को अपने परिपत्र को जारी किया, जिसमें भारत के अलावा 19 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए किंगडम में अस्थायी रूप से प्रवेश को निलंबित कर दिया गया। वहीं जिन देशों के लोगों पर बैन लगाया गया है, उनमें भारत, अर्जेंटीना, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, पाकिस्तान, ब्राजील, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, स्वीडन, स्विटज़रलैंड, फ्रांस, लेबनान, मिस्र और जापान हैं।

आपको बता दें, सऊदी अरब ने 21 दिसंबर 2020 को विदेश से आने और जाने वाली विमान सेवाओं को रोक दिया था। 28 दिसंबर को इसको फिर बढ़ा दिया गया था। ये सब कुछ कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन के कई देशों में पाए जाने के बाद किया गया था। इसके बाद 4 जनवरी को अपनी सीमा खोली थी। हालांकि, फरवरी की शुरुआत में देश ने इस बार 20 देशों से आने वाले लोगों पर बैन लगा दिया है, वहीं अब इस बैन को लेकर रियाद में भारतीय दूतावास ने ये इस मामले की जानकरी दी है।