Placeholder canvas

Gold Rate In Kuwait : कुवैत में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

कुवैत में आज, 6 सितंबर को सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। पिछले दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में थोड़ी कमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

जानिए कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

Gold Rate In Kuwait : कुवैत में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 6 सितंबर को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.63 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4288.05) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 17.10 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4159.14) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 15.43 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3752.95) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 13.22 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3215.43) चल रही है।

जानिए भारत में क्या चल रहा आज सोने का रेट

Gold Rate In Kuwait : कुवैत में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

वहीं अगर भारत में सोने के दाम की बात किया जाए तो भारतीय बाजार में आज सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.15 फीसदी गिरकर 47,451 प्रति 10 ग्राम हो गया है। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ था। वहीं ग्लोबल मार्केट में सोने का हाजिर भाव 1,826.65 डॉलर प्रति औंस के करीब रहा है।

कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

Gold Rate In Kuwait : कुवैत में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

मालूम हो कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है। आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है।

अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है। ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं। इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है।