Placeholder canvas

कुवैत में आज फिर सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के नए दाम

Gold Rate In Kuwait :  कुवैत में आज, 31 जुलाई को सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में थोड़ी कमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Gold Rate In Kuwait)

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 31 जुलाई को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 19.495 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 5220.41) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 18.800 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 5034.30) है।

इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 17.056 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4567.29) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.620 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3914.97) चल रही है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली से दुबई के लिए प्रवासी बेहद सस्ते में करें हवाई सफर, जानिए कितना है संभावित किराया

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

कुवैत के अलावा अगर भारत में गोल्ड के ताजा रेट की बात किया जाए तो आधिकारिक वेबसाइट ibjarates के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 59147 रुपये पहुंच गए हैं।

वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 54397 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 44539 पर आ गए है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।

ये भी पढ़ें- अवैध सोना लाने के तरीकों को जानकर कस्टम टीम हैरान, कभी पेंट में छिपाया दुबई से लाया सोना तो कभी लगाई ये अजीब तरकीब