Kuwait Gold Rate: कुवैत में हर रोज सोने के नए रेट्स जारी किए हैं। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने, गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।
कुवैत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Kuwait Gold Rate)
मिली जानकारी के मुताबिक, 28 दिसंबर को कुवैत (Kuwait Gold Rate) में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.63 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4352.33) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 17.15 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4233.83) है।
इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 15.42 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3806.74) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 13.22 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3263.63) चल रही है।
जानिए भारत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट
कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने के ताजा रेट की बात करें तो बीते दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम जारी कर दिए गए हैं। इसमें मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना बढ़कर 48308 रुपये में हो गया है, जबकि एक किलो चांदी की कीमत 61497 रुपये है।
सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें
आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।
जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।