Placeholder canvas

Kuwait में जारी हुए Gold के नए रेट्स, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

Kuwait Gold Rate: कुवैत में Gold के नए रेट्स जारी किए हैं। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उसके पहले यहां सोने का ताजा भाव जरूर देख ले।

कुवैत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट (Kuwait Gold Rate)

Dubai Gold Rate Today

मिली जानकारी के मुताबिक, 22 फरवरी को कुवैत (Kuwait Gold Rate) में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 18.60 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4586.46) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 18.00 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 4438.51) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 17.15 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4228.91) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14.700 कुवैती दिनार (भारतीय रुपए 3624.78) चल रही है।

अगर कुवैत में कोई प्रवासी या नागरिक आज सोने के गहने (Kuwait Gold Rate) खरीदना चाह रहा है तो उसे उपरोक्त दिए गए रेट पड़ेगें, हालांकि रेट में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने (Gold) का रेट

Kuwait में जारी हुए Gold के नए रेट्स, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

कुवैत के अलावा अगर भारत में सोने (Gold) के ताजा रेट की बात करें तो बीते कई दिनों से कीमत में उछाल के बाद आज इसमें थोड़ी नरमी देखने को मिली।

आज सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 49875 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा 916 प्योरिटी वाला गोल्ड 45870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 750 शुद्धता वाला दस ग्राम सोना 37557 रुपये है।

सोने (Gold) की शुद्धता की पहचान कैसे करें

Kuwait में जारी हुए Gold के नए रेट्स, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट के दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना (Gold) सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने (Gold) के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।