skip to content

Gold Rate In UAE Today : सोने के दाम में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

यूएई सोना खरीददारों के लिए एक बहुत ही पसंदीदा जगह है। आज यूएई में गोल्ड के ताजा भाव जारी किए गए हैं। ऐसे में अगर आप गोल्ड की ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार आज का रेट जरूर देख लें।

जानिए यूएई में क्या चल रहा गोल्ड का रेट

Gold Rate In UAE Today : सोने के दाम में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

Dubai Gold & Jewellery Group के अनुसार, UAE में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 228.75 दिरहम ( 4533.49 रुपए) है। इसके अलावा अगर 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के रेट की बात किया जाए तो आज यूएई में इसका दाम 215.00 दिरहम (94260.99 रुपए) चल रहा है। वहीं 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने का दाम 205.00 दिरहम (4062.80 रुपए) और 18 कैरेट सोने का दाम 175.75 दिरहम (3483.11 रुपए) चल रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दें, दुबई में सोने की खरीद पर खासतौर पर सोने की ईंट या बिस्कुट की खरीद पर किसी भी तरह की इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। ऐसे में दुबई में सोने के कारोबारी दुनिया के किसी भी देश से टैक्स फ्री सोना मंगाते हैं और उससे ज्वैलरी तैयार करते हैं। यहां ज्वैलरी पर भी मामूली टैक्स लगाया जाता है।

Gold Rate In UAE Today : सोने के दाम में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

बता दें कि, दुबई में करीब 804 से अधिक ज्वैलरी स्टोर रजिस्टर हैं। दुबई नगर निगम ने 09 इंस्पैक्टरों की नियुक्ति की हुई है इनमें से 04 का काम सिर्फ सोने की गुणवत्ता की जांच करना है। यहां सोने की खुदरा कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत के आधार पर तय होती है।

इस काम में काफी पारदर्शिता रखी जाती है। दुबई स्थित Deira सिटी सेंटर में दुनिया का सबसे सस्ता सोना मिलता है। भारत सहित कई देशों की तुलना में यहां सोने की कीमत 15 फीसदी तक कम है।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने और चांदी का भाव

Gold Rate In UAE Today : सोने के दाम में हुआ बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

वहीं अगर भारत में सोने के दाम की बात किया जाए तो सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोना 152 रुपए की गिरकर 48,107 रुपए प्रति 10 ग्राम हो चुका है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,259 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह चांदी भी 540 रुपए टूटकर 69,925 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 70,465 रुपए प्रति किलो बंद हो गया। दोनों के वायदा भाव में भी गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना का भाव गिरावट के साथ 1,883 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 27.55 डॉलर प्रति औंस था।