Placeholder canvas

दुबई में आज जारी हुए Gold के नए रेट्स, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के दाम

DUBAI GOLD RATE: यूएई में हर रोज की तरह आज, 13 दिसंबर को सोने के नए रेट जारी किए गए हैं। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट

दुबई में आज जारी हुए Gold के नए रेट्स, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के दाम

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 13 दिसंबर को दुबई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh216.50 (भारतीय रूपए 4462.23) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh203.25 (भारतीय रूपए 4189.14) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh194.00 (भारतीय रूपए 3998.49) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh166.25 (भारतीय रूपए 3426.54) पर चल रहा है।

बता दें, बीते दिन दुबई में 24 कैरेट गोल्ड का दाम 216.00 दिरहम प्रति ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड का दाम 203.00 दिरहम प्रति ग्राम, 21 कैरेट गोल्ड का दाम 194.00 दिरहम प्रति ग्राम और 166.25 दिरहम प्रति ग्राम था। अगर बीते दिन की तुलना की जाए तो आज सोने के दाम में थोड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

अगर यूएई में कोई प्रवासी या नागरिक आज सोने के गहने खरीदना चाह रहा है तो उसे उपरोक्त दिए गए रेट पड़ेगें, हालांकि रेट में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

जानिए भारत में क्या चल रहा गोल्ड का रेट

दुबई में आज जारी हुए Gold के नए रेट्स, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के दाम

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने के ताजा रेट की बात करें तो आड सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। MCX पर Gold futures का भाव 48172 रुपए प्रति 10 ग्राम देखने को मिल रहा है।

हालांकि अपने रिकॉर्ड ऊंचाई से सोना अभी भी सस्ता चल रहा है। शादियों के सीजन के बावजूद सोने में बहुत ज्यादा तेजी को नहीं मिली है। रविवार को सर्राफा बाजार में 22 कैरैट सोने का भाव 46,780 रुपये प्रति दस ग्राम रहा।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

दुबई में आज जारी हुए Gold के नए रेट्स, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें 22 और 24 कैरेट के दाम

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।