Placeholder canvas

दुबई में आज जारी हुए गोल्ड के नए रेट्स, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

दुबई में हर रोज की तरह आज भी सोना के नए रेट जारी किए हैं। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक आज सोने के गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सोने का ताजा भाव जरूर जान लें, ताकि अपने बजट के हिसाब से सोना खरीद सकें।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा गोल्ड का रेट

दुबई में आज जारी हुए गोल्ड के नए रेट्स, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

आज, 8 अगस्त को दुबई में सोने के नए रेट की बात किया जाए तो दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप के मुताबिक, दुबई में 24 कैरेट सोने का दाम Dh213.50 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 4313.39) दर्ज किया गया। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का दाम Dh200.50 प्रति ग्राम ( भारतीय रूपए 4050.75) पर कारोबार कर रहा था। वहीं 21 कैरेट सोने का दाम Dh191.50 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3868.92) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh164.75 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3328.48) पर आज चल रहा है।

प्रवासी या फिर यूएई में रहने वाले नागरिक अगर सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऊपर दिए गए दिरहम में आज सोने के गहने खरीद सकते हैं।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का भाव

दुबई में आज जारी हुए गोल्ड के नए रेट्स, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने के कीमत की बात किया जाए तो पिछले कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, कमजोर अंतरराष्ट्रीय रुझानों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 283 रुपये की गिरावट के साथ 46,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 46,853 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

इसके अलावा चांदी भी पिछले कारोबार के 66,175 रुपये प्रति किलोग्राम से 661 रुपये टूटकर 65,514 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,799 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी सपाट 25.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

आने वाले सप्ताह मे देखने को मिल सकती है सोने में गिरावट

दुबई में आज जारी हुए गोल्ड के नए रेट्स, खरीदने से पहले चेक कर लें 22 कैरेट और 24 कैरेट के दाम

जानकारों की मानें तो सोने की कीमत मे आने वाले समय में गिरावट देखने को मिल सकती है। आने वाले समय मे दुबई में 24 कैरेट सोने का दाम 210 दिरहम प्रति ग्राम तक गिर सकता है। ऐसे में इस वक्त सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना निवेश के लिए सुरक्षित है। आपको बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है।