Placeholder canvas

Kuwait Gold Rate: कुवैत में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

कुवैत में आज, 28 सितंबर को सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अगर निवासी या फिर प्रवासी सोने के गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज उनके लिए सुनहरा मौका होगा।

जानिए कुवैत में आज क्या चल रहा सोने का भाव

Kuwait Gold Rate: कुवैत में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

मिली जानकारी के मुताबिक, आज, 28 सितंबर को कुवैत में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 17.40 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4279.48) है। वहीं 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने के दाम की कीमत 16.45 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 4045.83) है। इसके अलावा 21 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 15.70 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3861.37) और 18 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 13.46 कुवैती दिनार ( भारतीय रुपए 3310.45) चल रही है।

जानिए भारत में क्या चल रहा आज सोने का रेट

वहीं अगर भारत में सोने के दाम की बात किया जाए तो भारतीय बाजार में आज सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.15 फीसदी गिरकर 47,451 प्रति 10 ग्राम हो गया है। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ था। वहीं ग्लोबल मार्केट में सोने का हाजिर भाव 1,826.65 डॉलर प्रति औंस के करीब रहा है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Kuwait Gold Rate: कुवैत में सस्ता हुआ सोना, यहां जानिए आज का भाव

जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और गिर सकती है। घरेलू बाजार में सोने के दाम 6 महीने के निचले स्तर के करीब है। पिछले वर्ष अगस्त में गोल्ड ने 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड हाई लेवल बनाया था। कोटक सिक्योरिटीज ने कहा कि अमेरिकी डॉलर और इक्विटी बाजारों में रुझान के चलते सोने की स्थित में बदलाव हो सकता है। निवेशक फेड की मौद्रिक नीति और चीन के आर्थिक स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अगर आप घर बैठे सोने के नए भाव की जानकारी चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।