Placeholder canvas

दुबई से कोई प्रवासी महिला या पुरूष कितना सोना ला सकता है भारत? आखिर क्या है यूएई में सोने के दाम

जब भी आप , हम या और कोई Dubai जाने की सोचता है या फिर जाता है तो उसकी कोशिश रहती है कि वह वहां से चाहे थोड़ा ही सोना खरीद कर अपने देश लाए। इन सब चीजों के बीच जहन में यह सवाल भी उठता है कि आखिरकार वहां पर भारत के मुकाबले कितने कम दामों में सोना मिलता है। तो आइए आपको बताते चलें कि दुबई में भारत के मुकाबले कितना सस्ता सोना है।

यूएई में 24 कैरेट के 1 ग्राम सोने की कीमत 223.00AeD है। ऐसी देखें तो 10 ग्राम सोने की कीमत 2230AED होती है। अगर इस मुद्रा को रुपए में बदलें तो इसका मूल्य तकरीबन 50202.15 रुपए पड़ता है।

इसका मतलब यह हुआ कि दुबई में खरीदे गए सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम ₹50202.15 होती है जबकि अपने देश यानी कि भारत में सोने के रेट दुबई में सोने के रेट से काफी ज्यादा हैं। भारत में आज 24 कैरेट गोल्ड का दाम 56,340 है। ऐसे में 6 हजार अधिक दाम भारत में है।

Dubai में सोने की शुद्धता की चर्चा है पूरी दुनिया में

Dubai में खरीदे गए सोने की शुद्धता अन्य जगहों से खरीदे गए सोने से अधिक मानी जाती है। इस संबंध में कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुबई का सोना दुनिया के अन्य देशों के अनुपात में बेहतरीन होता है।

सोने की गहनों पर होती है अच्छी डिजाइनिंग

दुबई में सोने के आभूषणों पर अच्छी एवं बारीक डिजाइनिंग होती है। ऐसे में लोग दुबई में सोना खरीद को तरजीह देते हैं। वहां पर भारतीय नागरिकों को तरह-तरह की ज्वेलरी की डिजाइन भी मिल जाती हैं। जो उन्हें अपनी और आकर्षित करती हैं।

ये भी पढ़ें :दुबई से कोई प्रवासी कितना Gold ला सकता है भारत, ज्यादा सोना लाने के लिए क्या है नियम?

कोई भी नागरिक अपने देश में विदेश से ला सकता है कितना सोना? पहले से बने हुए हैं नियम

आपको बताते चलें कि दुनिया के किसी भी देश से सोना लाने की एक लिमिट तय होती है। ऐसे में कस्टम ड्यूटी सामान के साथ-साथ विदेश में रहने की अवधि भी मायने रखती है। मान लीजिए कि कोई और थी काफी लंबे अरसे से विदेश में रह रहा है तो वह अगर सोना लाना चाहे तो उसे अन्य लोगों की अपेक्षा ज्यादा छूट मिलेगी।

मगर यदि कोई व्यक्ति 3 से 4 दिनों के लिए ही देश से बाहर गया है तो उसके लिए अलग नियम कानून और कायदे हैं। तकरीबन 1 साल से विदेश में रहने वाली महिला अपने साथ बाहर से 40 ग्राम तक का सोना ला सकते हैं दूसरी तरफ पुरुष अपने साथ केवल 20 ग्राम तक ही गोल्ड ला सकते हैं। लेकिन अगर कोई भी विदेश में घूमने गया है तो पुरुष ₹50 हजार तक और महिलाएं 1‌ लाख तक की सोने की खरीदारी कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें :हर कोई दुबई जाकर खरीदना चाहता है सोना, जानिए भारत से आज कितना सस्ता है दुबई में Gold, जानिए यहां