Placeholder canvas

Expo शुरू होने से पहले दुबई में सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लीजिए ताजा भाव

एक अक्टूबर से दुबई एक्सपो शुरू होने जा रहा है, जहां दुनियाभर की 46,000 ऑर्गनाइजेशन से करीब ढाई करोड़ विजिटर्स पहुंचने वाले हैं। दुबई में मौजूदा समय में दुनियाभर के दिग्गज निवेशकों और बिजनेसमैन का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। इसके पहले दुबई से एक और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है।

दरअसल दुबई में कल, 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले एक्सपो से पहले सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो यह उनके लिए सुनहरा मौका है।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Expo शुरू होने से पहले दुबई में सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लीजिए ताजा भाव

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 30 सितंबर को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh209.75 (भारतीय रूपए 4241.93) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh197.00 (भारतीय रूपए 3984.08) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh188.00 (भारतीय रूपए 3802.07) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh161.25 (भारतीय रूपए 3261.08) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए 197.75 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज 197.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन 210.50 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम 209.75 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Expo शुरू होने से पहले दुबई में सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लीजिए ताजा भाव

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बीते कारोबारी दिन के मुकाबले आज, 30 सितंबर की सुबह 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत में 279 रुपये की गिरावट देखने को मिली। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी के रेट में 1613 रुपये प्रति किलो की भारी कमी दर्ज की गई।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें

Expo शुरू होने से पहले दुबई में सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लीजिए ताजा भाव

मालूम हो कि,  24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।