Placeholder canvas

GoAir ने आज से कतर के लिए शुरू की Direct Flight सेवा, जानिए पूरा शेड्यूल और किराया सूची

भारतीय एयरलाइन गो एयर ने दोहा जाने वाले यात्रियो के लिए डायरेक्टर उड़ान की घोषणा की है। गो एयर की तरफ से दिए गए अधिकारिक बयान में कहा गया है कि गल्फ देशों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत बनाने के लिए GoAir अब दोहा, कतर के लिए डायरेक्टर फ्लाइट चलाएगी। कंपनी की तरफ से जानकारी दी गई है कि भारत और दोहा के बीच उड़ान एयर बबल एग्रीमेंट समझौते के तहत संचालित की जाएगी।

गो एयर की दोहा के लिए सीधी उड़ान मुंबई, कोच्चि और कन्नौर से चलाई जाएगी। जो यात्री दोहा जाना चाहते हैं वे आज से इन उड़ानों की सेवा ले सकते हैं। बता दें, GoAir की फ्लाइट्स दोहा, कतर के लिए आज, 5 अगस्त से उड़ान भरेगी।

जानिए दोहा, कतर की फ्लाइट हफ्ते में किस दिन होगी संचालित

GoAir ने आज से कतर के लिए शुरू की Direct Flight सेवा, जानिए पूरा शेड्यूल और किराया सूची

एयरलाइन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, GoAir की फ्लाइट मुंबई से दोहा के लिए हफ्ते में चार दिन उड़ान भरेगी। इसके अलावा कोच्चि-दोहा-कोच्चि और कन्नौर-दोहा-कन्नौर के लिए उड़ानें हफ्ते में दो ही बार संचालित होगी। यात्रियों को और सुविधा देने और बिना किसी रुकावट के यात्रा पूरी करने के उद्देश्य से GoAir ने इन डायरेक्ट फ्लाइट्स की शुरुआत की है।

जानिए यात्रियों को कितना चुकाना होगा फ्लाइट टिकट का दाम

यात्री अगर मुंबई-दोहा-मुंबई रुट पर गोएयर फ्लाइट का टिकट लेते हैं तो इसकी शुरूआत 26,666 रुपए से होगी। इसके अलावा कोच्चि-दोहा-कोच्चि पर हवाई टिकट के दाम की शुरूआत 37,118 रुपए से हैं। वहीं कन्नौर-दोहा-कन्नौर रूट पर गोएयर के टिकट दाम की शुरूआत 32,332 रुपए से है।

जानिए फ्लाइट शेड्यूल

GoAir ने आज से कतर के लिए शुरू की Direct Flight सेवा, जानिए पूरा शेड्यूल और किराया सूची

मुंबई-दोहा रुट पर फ्लाइट के प्रस्थान और आगमन का समय क्रमश: 20:10 और 21:00 है। वहीं दोहा-मुंबई रुट पर फ्लाइट के प्रस्थान और आगमन का समय क्रमश: 22:00 और 04:00 है। इसके अलावा कोच्चि-दोहा रुट पर फ्लाइट के प्रस्थान और आगमन का समय क्रमश: 19:45 और 21:30 है।

अगर दोहा-कोच्चि रुट पर फ्लाइट के प्रस्थान और आगमन का समय की बात किया जाए तो इसका समय क्रमश: 22:30 और 05:30 है। वहीं कन्नौर-दोहा रुट पर फ्लाइट के प्रस्थान और आगमन का समय क्रमश: 20:00 और 21:30 है। इसके अलावा दोहा-कन्नौर रुट पर फ्लाइट के प्रस्थान और आगमन का समय क्रमश: 22:30 और 05:15 है।

गल्फ देश में बढ़ेगा हमारा दबदबा 

GoAir ने आज से कतर के लिए शुरू की Direct Flight सेवा, जानिए पूरा शेड्यूल और किराया सूची

फ्लाइट शेड्यूल पर GoAir के सीईओ कौशिक खोना की तरफ से कहा गया कि दोहा से और दोहा के लिए भारत से भरी जाने वाली उड़ानों से गल्फ देश में हमारा दबदबा बढ़ेगा। दोहा में अपने ऑपरेशनल फ्लाइट्स शुरू करने से कंपनी को काफी ग्रोथ होगी। कतर और भारत के बीच हमेशा से दोस्ती, बिजनेस और डिप्लोमेसी का एक खास रिश्ता रहा है।