Placeholder canvas

पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन पर अबू धाबी में मिलेगी मुफ्त पार्किंग की सेवा

UAE में 29 अक्टूबर को पैगंबर मुहम्मद (PBUH) का जन्मदिन मनाया जायेगा और ये दिन इस महीने की अंत के गुरुवार को पड़ेगा। वहीँ इस इस मौके पर UAE में छुट्टी का ऐलान हुआ है। वहीं इस अवसर पर अबू धाबी में मोटर चालक के लिए एक बड़ी घोषणा हुई है।

पैगंबर मुहम्मद (PBUH) के जन्मदिन के अवसर पर अबू धाबी में मोटर चालक मुफ्त पार्किंग का आनंद ले सकते हैं और इस बात की घोषणा अधिकारियों ने करी है।

जानकारी के अनुसार, नगरपालिका और परिवहन विभाग, अबू धाबी के एकीकृत परिवहन केंद्र (ITC) ने ऐलान किया है कि गुरुवार, 29 अक्टूबर से 7.59am बजे शनिवार, 31 अक्टूबर तक सार्वजनिक पार्किंग का उपयोग करने वाले वाहनों के लिए कोई पार्किंग शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, आईटीसी ने निवासियों से Mawaqif नियमों का पालन करने और निषिद्ध क्षेत्रों में अपने वाहनों को पार्क न करने का आग्रह किया है।

पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन पर अबू धाबी में मिलेगी मुफ्त पार्किंग की सेवा

इसी के साथ मोटर चालकों को जुर्माना लगने से बचने के लिए 9:00pm से 8am बजे तक निवासी पार्किंग एरिया में नियमों का पालन करने के लिए याद दिलाया गया है। इसके अलावा टिकट जारी होने के चार घंटे बाद तक, जो भी वाहन पार्क किए जाएंगे और उसके बाद उन्हें अधिकारियों द्वारा हटा दिया जाएगा। वहीं अबू धाबी में सार्वजनिक बसें और नौका सेवाएं शुक्रवार या आधिकारिक छुट्टियों के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार चलेंगी।

आपको बता दें, इस्लाम धर्म के सबसे पहले पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid-Milad-Un-Nabi-Eid) कहा जाता है। वहीँ जो इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को आता है। उनका जन्म 571 ई के दिन हुआ था और उन्हें इस्लाम का सबसे बड़ा प्रचारक भी कहा जाता था साथ ही इस्मालिक देशों में इस दिन को मुसलमान मैसेंजर ऑफ गॉड के जन्म की सालगिरह के रूप में मानते हैं।