Placeholder canvas

शारजाह के अपार्टमेंट में लगी आग, हा’दसे में घा’यल हुए पांच प्रवासियों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

शारजाह से एक बड़ी खबर समाने आई है। खबर है कि शारजाह के अल बुतैना इलाके में स्थित एक आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल पर बने अपार्टमेंट में आग लग गयी है। वहीं इस आग लगने के कारण इस अपार्टमेंट में रहने वाले पांच सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, शारजाह के सिविल डिफेंस के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि शारजाह के अल बुतैना इलाके में एक आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित अपार्टमेंट में आग लगने के कारण इस घर में रहने वाले परिवार के पांच सदस्यों को दम घुटने के कारण बे’होश हो गये, जिसके बाद इन सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस अपार्टमेंट में रहने वाले पाकिस्तानी परिवार के घायलों में दो महिलाएं शामिल हैं, जिनकी उम्र 36 और 28 वर्ष है, और तीन बच्चे हैं। दो लड़के और एक लड़की और ये सभी नौ साल के हैं।

इसी के साथ शारजाह सिविल डिफेंस ने ये भी जानकारी दी कि रविवार को सुबह 11:10 बजे हमारे संचालन कक्ष को  एक संदेश मिला कि एक आवासीय इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लग गई है। इमारत में छह स्तर शामिल थे। वहीं  इस सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर निवासियों को सुरक्षा के लिए बाहर निकाला। घा’यलों को प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन बाद में उन्हें फिर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।

वहीं महिलाओं में से एक की हालत गं’भीर बताई जा रही है और उसे गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आ’ग किस वजह से लगी। लेकिन इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पायी है कि ये आ’ग कैसे लगी।

आपको बता दें, इससे पहले दुबई के Ras Al Khor में स्थित दो गोदाम में आग लग गई थी हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के ह’ताह’त की खबर नहीं है।