Placeholder canvas

दुबई के अल कुदरा रोड पर हुआ बड़ा हा’दसा, एक कार में लगी आग

दुबई से एक बड़ी खबर समाने आई है खबर है कि दुबई के अल कुदरा रोड पर बुधवार सुबह एक कार में आग लग गई। लेकिन इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह दुबई के अल कुदरा रोड पर कार में लगी आग सुबह 7.57 बजे लगी और इस बात की जानकारी दुबई सिविल डिफेंस ने दी है. दुबई सिविल डिफेंस के मुताबिक, आग सुबह 7.57 बजे बताई गई। वहीं इस घटना को लेकर सिविल डिफेंस के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि, “अल बरशा के अग्निशामकों को आग की घटना के लिए तैनात किया गया था, जिसे 8.29 बजे बुझा दिया गया था।”

इसी के साथ इस घटना को लेकर दुबई पुलिस के एक ट्वीट में कहा गया है कि इस दुर्घटना के कारण अल कुदरा रोड पर अरब रैंच की ओर ट्रैफिक में देरी हुई। दुबई पुलिस ने भी चालकों से सतर्क रहने और यातायात निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

आपको बता दें, इससे पहले सऊदी अरब में एक ऊंट के कारण एक बड़ा हादसा ही गया है और इस हादसे में 3 लोगों की मौ’त हो गयी है साथ ही 30 लोग घायल हो गए हैं।

वहीं एक प्रत्यक्षदर्शियों ने इस हादसे को लेकर जानकारी दी कि दु’र्घटना एक बस के ऊंट से टकराने के कारण हुई थी। वहीं पुलिस ने कोई और जानकारी नहीं दी है। इसी के साथ इस ममाले की जानकारी देते हए रेड क्रीसेंट के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, “रेड क्रिसेंट ऑपरेशंस को रविवार को 5:03 बजे जमैरा में, ताईमा गवर्नरेट पर दुर्घटना की सूचना मिली।”उन्होंने रेड क्रिसेंट, स्वास्थ्य मंत्रालय और सिविल डिफेंस की आपातकालीन टीमों को घटनास्थल पर पहुंचाया। इसी के साथ  प्रवक्ता ने ये भी जानकारी दी कि, “तीन मृतकों को सिविल डिफेंस द्वारा पलटी बस से निकाल दिया गया। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि गंभीर रूप से घायल 16 लोगों को ताईमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि 14 अन्य लोगों को मौके पर प्रथिमिक उपचार दे दिया गया और उनकी हालत अब ठीक है।