Placeholder canvas

Etihad airways ने दी खुशखबरी, 1 नवंबर से इस गतंव्य के लिए फिर शुरू होगी फ्लाइट सेवा

Etihad एयरवेज ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा सिडनी के लिए उड़ानें फिर से शुरू करने को लेकर है। दरअसल, Etihad एयरवेज ने 1 नवंबर से सिडनी के लिए उड़ानें फिर से शुरू करेगा क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों और निवासियों के लिए क्वारंटाइन -मुक्त यात्रा प्रभावी हो गई है।

जानकारी के अनुसार, एतिहाद ने एक ट्वीट में कहा कि “सिडनी, हम वापस आ गए हैं – अबू धाबी से उड़ानें 1 नवंबर तक फिर से शुरू होंगी, जिससे विदेशों में रहने वाले ऑस्ट्रेलियाई लोगों को अपने परिवार और दोस्तों से मिलने के लिए घर लौटने का अवसर मिलेगा। सीटें सीमित हैं।

इससे पहले Etihad एयरवेज एतिहाद ने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने अबू धाबी और सिडनी के बीच उड़ान सीटों की संख्या में वृद्धि की अनुमति दी थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया, जिसमें महामारी के दौरान दुनिया के कुछ सबसे सख्त सीमा नियम थे, अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमा को फिर से खोल देगा, जिससे टीकाकरण वाले नागरिकों और उनके रिश्तेदारों को राहत मिलेगी।

क्या है क्वारंटीन नियम

31 अक्टूबर तक, ऑस्ट्रेलिया में आने वाले यात्रियों को 14 दिनों तक की क्वारंटाइन अवधि में रहना होगा।

1 नवंबर से:

  • टीका लगाए गए ऑस्ट्रेलियाई और स्थायी निवासी सिडनी पहुंचने पर अनिवार्य क्वारंटाइन के अधीन नहीं होंगे।
  • प्रस्थान के समय आपको हवाई अड्डे के चेक-इन पर टीकाकरण की स्थिति का प्रमाण दिखाना होगा।
  • स्वीकृत COVID-19 टीकों में निम्नलिखित की पूरी खुराक शामिल है: फाइजर, एस्ट्राजेनेका, मॉडर्न या जॉनसन एंड जॉनसन। छूट 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए लागू होती है, या जिन्हें चिकित्सा कारणों से टीका नहीं लगाया जा सकता है।