Placeholder canvas

Dubai में आज सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा रेट

दुबई में बीते दो दिनों से सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में आज, 26 अगस्त को अगर प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह उनके लिए सुनहरा मौका है, हालांकि खरीदने के पहले आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के नए रेट्स जरूर देख लें। इसके साथ ही यह भी जानकारी कर लें। अगर आप भारतीय प्रवासी हैं तो आपको भारतीय रूपए में कितना गोल्ड का रेट्स दुबई में पड़ेंगे।

दुबई में आज सोने के दाम में आयी गिरावट, जानिए नए रेट्स

Dubai में आज सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा रेट
अगर आज, 26 अगस्त को दुबई में सोने के नए रेट की बात किया जाए तो दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप के मुताबिक, दुबई में 24 कैरेट सोने का दाम Dh216.25 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 4368.32) दर्ज किया गया। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का दाम Dh203.25 प्रति ग्राम ( भारतीय रूपए 4105.72) पर कारोबार कर रहा था। वहीं 21 कैरेट सोने का दाम Dh194.00 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3919.89) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh166.25 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3359.18) पर आज चल रहा है।

प्रवासी या फिर यूएई में रहने वाले नागरिक अगर सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऊपर दिए गए दिरहम में आज सोने के गहने खरीद सकते हैं।

जानें भारत में क्या है सोने की कीमत

Dubai में आज सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा रेट

दुबई के अलावा अगर भारतीय बाजार में सोने के भाव की बात करें तो गुरुवार को बुधवार के मुकाबले 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 154 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर अब 47294 रुपये पर आ गया है। वहीं, चांदी में भी महज 76 रुपये प्रति किलो कमजोर होकर 63306 रुपये पर खुली, हालांकि, जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोना 55000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर जाएगा।

बता दें, 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है। आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है।

जानिए कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

Dubai में आज सस्ता हुआ सोना, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा रेट

अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है। ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं। इसमें से एक कैरेट को लेकर होता है।