Placeholder canvas

संयुक्त अरब अमीरात में निवासियों और कामगारों को ईद उल-अज़हा पर मिलेगी 6 दिन की लंबी छुट्टी

संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले निवासियों और कामगारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आयी है।  दरअसल ईद-उल-अजहा के मौके पर छह दिनों की लंबी छुट्टी मिलेगी। ऐसे में अब यूएई में रहने वाले लोग छह दिनों के लंबे अवकाश का मजा ले सकते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें, 19 जुलाई से गुरुवार, 22 जुलाई तक चार दिवसीय ईद-उल-अजहा त्यौहार की छुट्टियां होंगी, इसके बाद 23 और 24 जुलाई को दो दिन का सप्ताहांत होगा। यही वजह है कि यूएई में रहने वाले लोगों को छह दिनो की छुट्टी मिलेगी।

संयुक्त अरब अमीरात में निवासियों और कामगारों को ईद उल-अज़हा पर मिलेगी 6 दिन की लंबी छुट्टी

बता दें, ईद अल अधा इस्लाम में दो प्रमुख त्योहारों में से एक है, और यह सभी मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला त्यौहार है। इस साल ईद अल अधा मंगलवार, 20 जुलाई को है। दरअसल Zul Hijjah का पहला दिन 11 जुलाई को होगा, जबकि 10 जुलाई Zul Qaadah का आखिरी दिन होगा। इस बात की जानकारी SPAregions ने ट्वीट करके दी है।

इससे पहले, दुबई सरकार के इस्लामिक मामलों और चैरिटेबिल एक्टविटी विभाग ने जानकारी दी थी कि अराफात दिवस सोमवार, 19 जुलाई, 2021 को चिह्नित किया गया है। ऐसे में मंगलवार, 20 जुलाई, संयुक्त अरब अमीरात में ईद अल अधा का पहला दिन होगा।

ऐसे मनाई जाती है बकरीद का त्यौहार

संयुक्त अरब अमीरात में निवासियों और कामगारों को ईद उल-अज़हा पर मिलेगी 6 दिन की लंबी छुट्टी

बकरीद को ईद-उल-अजहा, ईद-उल-जुहा, बकरा ईद, के नाम से जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मान्यता अनुसार, हर साल बकरीद 12वें महीने की 10 तारीख को मनाई जाती है। यह रमजान माह के खत्म होने के लगभग 70 दिनों के बाद मनाई जाती है।

बकरीद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग साफ-पाक होकर ईदगाह मे नमाज पढ़ते हैं। नमाज के बाद कु’र्बा’नी दी जाती है। ईद के मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों और करीबों लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद की नमाज में लोग अपने लोगों की सलामती की दुआ करते हैं। एक-दुसरे से गले मिलकर भाईचारे और शांति का संदेश देते हैं। बाजारों में भी रौनक दिखाई देती है।