skip to content

बकरीद के मौके पर UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा ने दी 855 कैदियों को रिहा करने का आदेश

यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा ईद उल-अज़हा के मौके पर कैदियों को रिहा करने को लेकर है। दरअसल, यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने ईद उल-अज़हा के मौके पर 855 कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है।

राष्ट्रपति ने रिहा किए गए कैदियों के वित्तीय दायित्वों को निपटाने का भी वादा किया। वहीं कैदियों को यह क्षमा और सहिष्णुता के मूल्यों पर आधारित यूएई की मानवीय पहल का हिस्सा है।

वहीं ईद जैसे विशेष अवसरों के दौरान, संयुक्त अरब अमीरात के शासक कैदियों को जीवन में दूसरा मौका देने और नए सिरे से शुरुआत करने के लिए क्षमा जारी करते हैं।

बकरीद के मौके पर UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा ने दी 855 कैदियों को रिहा करने का आदेश

Eid Al Adha दो प्रमुख त्योहारों में से एक है, और यह सभी मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला त्यौहार है। यह मक्का की तीर्थयात्रा के समापन का प्रतीक है, जिसे हज के रूप में जाना जाता है।

बकरीद को ईद-उल-अजहा, ईद-उल-जुहा, बकरा ईद, के नाम से जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मान्यता अनुसार, हर साल बकरीद 12वें महीने की 10 तारीख को मनाई जाती है। यह रमजान माह के खत्म होने के लगभग 70 दिनों के बाद मनाई जाती है।

बकरीद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग साफ-पाक होकर ईदगाह मे नमाज पढ़ते हैं। नमाज के बाद कु’र्बा’नी दी जाती है। ईद के मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों और करीबों लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद की नमाज में लोग अपने लोगों की सलामती की दुआ करते हैं। एक-दुसरे से गले मिलकर भाईचारे और शांति का संदेश देते हैं। बाजारों में भी रौनक दिखाई देती है।