Placeholder canvas

दुबई में फंसे थे दो भारतीय, सड़कों पर रातें गुजारने के लिए मजबूर, अब होगी वतन वापसी

UAE के दुबई से हाल ही में एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि पंजाब के दो युवक पिछले कुछ महीनों से दुबई में फंसे हुए है, दुबई में फंसे इन दोनो पंजाबी लड़कों के खराब हालात का एक वीडियो दुबई में रहने वाले पाकिस्तानी लड़ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

जिसके बाद ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा जिसके जरिए लोगों को इन दोनों लड़कों के बिगड़े हालात के बारे में पता चल पया। वीडियो वायरल होने के बाद इन दोनों लड़कों की पहचान गुरदीप सिंह और चरणजीत सिंह के रूप में हुई है, जिसमें गुरदीप सिंह पंजाब के गांव ठीकरीवाल के रहने बताए जा रहे है। वहीं चरणजीत सिंह फगवाड़ा गांव के रहने वाले बताया जा रहे है।

दुबई में फंसे थे दो भारतीय, सड़कों पर रातें गुजारने के लिए मजबूर, अब होगी वतन वापसी

गुरूवार को भारत के केंद्रिय मंत्री सोन प्रकाश ने बताया कि देश के विदेश मंत्री इस मामले को लेकर दुबई के हाई कमिशन के साथ अब बात कर ली है। उनके कहने अनुसार दुबई में फंसे इन दोनों लोगों को अब जल्द ही भारत वापस लाया जाएगा। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पाकिस्तान का लड़के ने बताया कि पिछले काफी दिनों से ये दोनों लड़के दुबई के फुटपाथ पर ही रह रहे है। वहीं इससे संबंधित सांसद एंव केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ ने लेटर लिख कर और ट्वीट करके देश के विदेश मंत्री से उन दोनों लड़को की भारत वापसी के लिए मदद की मांग की है।

मंत्री सोम प्रकाश ने भी दोनों पंजाबी व्यक्तियों को भारत वापस लाने के लिए विदेश मंत्री को लेटर लिखा और सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई। बता दें कि गुरदासपुर के कादियां के ठीकरीवाल दारोगा गांव के रहने वाले गुरदीप सिंह गोराया और फंगवाड़ा के जगपालपुर गांव के रहने वाले चरणजीत सिंह ये दोनों लोग इस समय दुबई के अजमान – एल – जाहरा में बहुत ही बदतर हालत में अपनी जिंदगी को काट रहे है।