Placeholder canvas

दुबई के पुलिस मुख्यालय के पास एक वाहन में लगी आग, हा’दसे के कारण लगा ट्रैफिक जाम

दुबई से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि दुबई के पुलिस मुख्यालय के सामने एक वाहन में आग लग गई। इस बात की जानकारी दुबई की स्थानीय मीडिया ने दी। बताया जा रहा है कि दुबई के Al Mulla Plaza के पास स्थित Al Qiyada Tunnel के करीब मंगलवार दोपहर एक कार में आग लग गई थी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर के समय दुबई के पुलिस मुख्यालय के पास एक वाहन में आग लग गयी। वहीं इस घटना की जानकारी दुबई पुलिस को तब मिली जब ध’मा’के की आ’वाज आई। जिसके बाद दुबई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गयी।

दुबई पुलिस के अनुसार, इस हा’द’से के कारण हुए ट्रैफिक जाम हो गया और फिर ट्रैफिक को कम करने के लिए पुलिस के गश्ती दल मौके पर पहुंचे। वहीं इस हा’दसे के बाद दुबई पुलिस ने लोगों से किसी और रोड का इस्तेमाल करने की बात कही है और इस बात की जानकारी दुबई पुलिस ने ट्वीट करके दी है।

दुबई पुलिस ने ट्वीट करके कहा कि अल मुल्ला प्लाजा की ओर अल Qiyada सुरंग के बाद एक वाहन में लगी आग।  दुबई पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि ड्राइवरों को वैकल्पिक सड़कों का इस्तेमाल करने की जरूरत है।वहीं ये आग कैसे लगी इस बात की कोई भी जानकारी नहीं मिली है वहीँ पुलिस अब इस मामले की जाँच करने में जुटी हुई है।

आपको बता दें, इससे पहले UAE के शारजाह के औद्योगिक क्षेत्र-13 में आग लगने की खबर समाने आई थी लेकिन इस घटना में किसी को किसी के भी ह’ताहत नहीं होने की खबर सामने आई है। वहीँ शारजाह के सिविल डिफेंस ने घटना को लेकर जानकारी दी कि औद्योगिक क्षेत्र-13 में सुबह के समय एक लकड़ी कारखाने आग लग गयी। जिसके बाद सिविल डिफेंस को इस आग लगने की खबर मिली और सिविल डिफेंस की टीम सुबह लगी इस आग पर जक्ल्ड से जल्द से नियंत्रित कर लिया।