skip to content

Dubai Gold Rate: दुबई में आज जारी हुए गोल्ड के नए रेट्स, जानिए भारतीय रुपयों मे बदलने पर कितना मिलेगा फायदा

दुबई में हर रोज की तरह आज भी सोना के नए रेट जारी किए हैं। माना जाता है दुबई सोना खरीददारों के लिए एक बहुत ही पसंदीदा जगह है। ऐसे में अगर प्रवासी या नागरिक सोने की ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार आज का रेट जरूर देख लें।

जानिए दुबई में क्या चल रहा गोल्ड का रेट

Dubai Gold Rate: दुबई में आज जारी हुए गोल्ड के नए रेट्स, जानिए भारतीय रुपयों मे बदलने पर कितना मिलेगा फायदा

अगर आज, 4 अगस्त को दुबई में सोने के नए रेट की बात किया जाए तो दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप के मुताबिक, दुबई में 24 कैरेट सोने का दाम Dh219.50 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 4430.85) दर्ज किया गया। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का दाम Dh206.25 प्रति ग्राम ( भारतीय रूपए 4163.38) पर कारोबार कर रहा था। वहीं 21 कैरेट सोने का दाम Dh196.75 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3971.61) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh168.75 प्रति ग्राम (भारतीय रूपए 3406.40) पर आज चल रहा है।

प्रवासी या फिर यूएई में रहने वाले नागरिक अगर सोने के गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऊपर दिए गए दिरहम में आज सोने के गहने खरीद सकते हैं।

Dubai Gold Rate: दुबई में आज जारी हुए गोल्ड के नए रेट्स, जानिए भारतीय रुपयों मे बदलने पर कितना मिलेगा फायदा

बता दें, दुबई में सोने की खरीद पर खासतौर पर सोने की ईंट या बिस्कुट की खरीद पर किसी भी तरह की इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। ऐसे में दुबई में सोने के कारोबारी दुनिया के किसी भी देश से टैक्स फ्री सोना मंगाते हैं और उससे ज्वैलरी तैयार करते हैं। यहां ज्वैलरी पर भी मामूली टैक्स लगाया जाता है।

इस काम में काफी पारदर्शिता रखी जाती है। दुबई स्थित Deira सिटी सेंटर में दुनिया का सबसे सस्ता सोना मिलता है। भारत सहित कई देशों की तुलना में यहां सोने की कीमत 15 फीसदी तक कम है।

जानिए आज क्या चल रहा भारत में सोने का भाव

Dubai Gold Rate: दुबई में आज जारी हुए गोल्ड के नए रेट्स, जानिए भारतीय रुपयों मे बदलने पर कितना मिलेगा फायदा

वहीं दूसरी तरफ अगर भारत में सोने के ताजा भाव की बात करें तो राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी देखी गई।इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, दो दिन की लगातार गिरावट के बाद बुधवार को 999 रुपये की शुद्धता वाले सोने का भाव 48022 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है।

एचडीएफसी सिक्‍यूरिटीज के मुताबिक अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पीली धातु में आई तेजी का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला है। इससे पहले मंगलवार को सोना 46,869 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।