Placeholder canvas

Today Gold Rate In UAE : दुबई में जानिए आज क्या है सोने का भाव

दुबई सोना खरीददारों के लिए एक बहुत है पसंदीदा जगह है। आज दुबई में सोने की कीमत प्रति तोला 2,491.48 दिरहम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति दस ग्राम पर 2,136.21 दिरहम है। UAE में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,136.21 दिरहम है। इसके अलावा प्रति तोला 24 कैरेट सोने की कीमत 2,491.48 दिरहम है और 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम पर 1,958.18 दिरहम है।

दुबई में सोने की खरीद पर खासतौर पर सोने की ईंट या बिस्कुट की खरीद पर किसी भी तरह की इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। ऐसे में दुबई में सोने के कारोबारी दुनिया के किसी भी देश से टैक्स फ्री सोना मंगाते हैं और उससे ज्वैलरी तैयार करते हैं। यहां ज्वैलरी पर भी मामूली टैक्स लगाया जाता है।

Today Gold Rate In UAE : दुबई में जानिए आज क्या है सोने का भाव

 

बता दें कि, दुबई में करीब 804 से अधिक ज्वैलरी स्टोर रजिस्टर हैं। दुबई नगर निगम ने 09 इंस्पैक्टरों की नियुक्ति की हुई है इनमें से 04 का काम सिर्फ सोने की गुणवत्ता की जांच करना है। यहां सोने की खुदरा कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत के आधार पर तय होती है। इस काम में काफी पारदर्शिता रखी जाती है। दुबई स्थित Deira सिटी सेंटर में दुनिया का सबसे सस्ता सोना मिलता है। भारत सहित कई देशों की तुलना में यहां सोने की कीमत 15 फीसदी तक कम है।

जानिए भारत में आज कितना हुआ सोने और चांदी का दाम

Today Gold Rate In UAE : दुबई में जानिए आज क्या है सोने का भाव

 

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख को दर्शाते हुए आज भारतीय घरेलू बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमतों में तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना आज 52 रुपये की तेजी के साथ 48000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। सुबह के सत्र में इसने 48000 रुपये का न्यूनतम और 48110 रुपये का उच्चतम स्तर छू लिया। सुबह 10 बजे यह 117 रुपये की तेजी के साथ 48065 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। चांदी की कीमत में भी तेजी देखी जा रही है। मार्च डिलीवरी वाली चांदी 176 रुपये की तेजी के साथ 69872 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

वैश्विक बाजारों में रहा आज इतना दाम

Today Gold Rate In UAE : दुबई में जानिए आज क्या है सोने का भाव

वैश्विक बाजारों में, कमजोर अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीदों से सोने की कीमत बढ़ी। सोना हाजिर 0.2 फीसदी बढ़कर 1,839.99 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में हाजिर चांदी 0.6 फीसदी बढ़कर 27.36 डॉलर प्रति औंस हो गई जबकि पैलेडियम 0.3 फीसदी घटकर 2,312 डॉलर पर रहा। प्लैटिनम छह सालों में पहली बार 1,200 डॉलर के पार चला गया।