Placeholder canvas

Dubai में आज 1 दिरहम तक सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट का दाम

दुबई को सोना खरीदने का पसंदीदा जगह माना जाता है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो मौजूदा रेट जरूर जान लें,ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Dubai Gold Rate Today

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक,आज, 4 जून को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh224.25 (भारतीय रूपए 4743.40) दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh210.50 (भारतीय रूपए 4452.55) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh201.00 (भारतीय रूपए 4251.61) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh172.25 (भारतीय रूपए 3643.48) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए 212.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज 210.50 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

Dubai में आज 1 दिरहम तक सस्ता हुआ सोना, जानिए भारतीय रूपए में कितना पड़ेगा 22 और 24 कैरेट का दाम

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन 225.75 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम 224.25 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में क्या चल रहा सोने का रेट

GOLD

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (ibjarates) के अनुसार, 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 3 जून को अधिकतम कीमत 51469 रुपये में बिका।

वहीं 995 शुद्धता का सोने का भाव 51263 रुपये रहा। इसके अलावा 916 प्योरिटी वाले गोल्ड की बात करें तो इसकी अधिकतम कीमत 47146 रुपये रही, जबकि 750 शुद्धता का सोना 38602 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। वहीं 585 प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 30109 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

Gold

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, हालांकि 24 कैरेट सोने की जूलरी नहीं बन सकती है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का यूज करते हैं। मालूम हो कि 22 कैरेट सोने में 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।

जूलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं। अगर 22 कैरेट की जूलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होता है। इसके अलावा 21 कैरेट की जूलरी पर 875 और 18 कैरेट की जूलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर जूलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।