skip to content

Dubai में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा भाव

Dubai Gold Rate: दुबई में आज, 11 अप्रैल को सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में दुबई में सोने की ज्वेलरी खरीदने का सुनहरा अवसर है।

अगर आपको इस रमज़ान और ईद के मौके के लिए सोने के जेवरात खरीदने हैं तो आज ही जाएँ और खरीद ले, हालांकि इसके पहले दुबई में सोने के क्या ताजा रेट चल रहे हैं। वो जरूर जान लें, ताकि सोने के गहने लेते वक्त आपको यह पता रहे कि लगभग कितनी लागत आएगी।

दुबई में आज सोने के दाम में आयी गिरावट (Dubai Gold Rate)

DUBAI GOLD RATE

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 11 अप्रैल को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh235.25 (भारतीय रूपए 4859.39) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh221.00 (भारतीय रूपए 4565.04) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh210.75 (भारतीय रूपए 4353.31) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh180.75 (भारतीय रूपए 3733.62) पर चल रहा है।

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh221.50 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh221.00 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh235.75 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh235.25 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Dubai में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा भाव

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो आज इसमें बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।ibjarates के अनुसार, 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज महंगा होकर 52157 रुपये का हो गया है। इसके अलावा 995 प्योरिटी वाले सोने के दाम भी बढ़े हैं। मौजूदा सय में इसकी नई कीमत कीमत 51948 रुपये हो गई है।

वहीं, 916 शुद्धता वाले सोने के रेट की बात किया जाए तो यह आज 47776 रुपये के हो गए हैं। वहीं 750 प्योरिटी वाले सोने की बात करें तो इसकी कीमत बढ़कर 39118 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई है। इसके अलावा 585 शुद्धता का सोना 30512 रुपये में बिक रहा है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

Dubai में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा भाव

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।