Placeholder canvas

Dubai में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा भाव

दुबई में आज सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आमतौर पर दुबई सोना खरीदने का पसंदीदा जगह माना जाता है। ऐसे में अगर आज प्रवासी या फिर नागरिक सोने के गहने की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो रेट में कमी की वजह से आज सोने के गहने खरीदने पर फायदा मिलेगा।

वहीं खरीदने से पहले मौजूदा रेट जरूर जान लें, ताकि खरीदते वक्त आपको इस बात का अंदाजा रहे कि लगभग कितना खर्च सोने की खरीद पर आएगा। बता दें, बीते कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।

जानिए दुबई में आज क्या चल रहा सोने का रेट

Dubai में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा भाव

Dubai Gold & Jewellery Group के मुताबिक, आज, 18 जून को यूएई में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम Dh223.00 (भारतीय रूपए 4732.57) दर्ज की गई है।

वहीं 22 कैरेट सोने का दाम Dh209.25 (भारतीय रूपए 4440.76) प्रति ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा 21 कैरेट सोने का दाम Dh199.75 (भारतीय रूपए 4239.15) और 18 कैरेट सोने का दाम Dh171.25 (भारतीय रूपए 3634.31) पर चल रहा है।

Dubai में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा भाव

गौरतलब है कि दुबई (Dubai Gold Rate) में बीते दिन के मुकाबले आज सोने के दाम में कमी देखने को मिली है। जहां बीते दिन किसी भी ग्राहक को 22 कैरेट सोने के गहने खरीदने के लिए Dh210.50 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे थे तो वहीं आज Dh209.25 प्रति ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं।

ठीक ऐसे ही 24 कैरेट सोने के दाम में कमी देखने को मिली, जहां बीते दिन Dh224.25 सोने के दाम चल रहे थे तो वहीं आज इसमें गिरावट दर्ज की गई है और आज प्रति ग्राम 24 कैरेट का दाम Dh223.00 चल रहा है। ऐसे में अगर कोई प्रवासी या फिर नागरिक दुबई में सोने खरीदता है तो उपरोक्त दिए गए रेट में आज उसे सोने के गहने मिलेंगे।

जानिए भारत में आज क्या चल रहा सोने का रेट

gold

यूएई के अलावा अगर भारत में सोने ताजा भाव की बात करें तो इसमें थोड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। ibjrates के अनुसार, 995 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 50980 रुपये में बिक रहा है। वहीं 916 प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत 46885 रुपये हो गई है। इसके अलावा 750 प्योरिटी वाला गोल्ड 38389 रुपये में हो गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना 29943 रुपये में बिक रहा है।

24 कैरेट सोने के नहीं बनते आभूषण

Dubai में आज सोने के दाम में आयी बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें ताजा भाव

आपको दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्‍योंकि वो बहुत मुलायम होता है। ऐसे में ज्यादातर सोने के गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। दरअसल 22 कैरेट सोने के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है, ताकि गहने में मजबूती लाई जा सके।