Placeholder canvas

कोरोना की स्थिति में हो रहे सुधार के बीच भारत को उम्मीद, जल्द ही यात्रा प्रतिबंधों में दी जाएगी ढील

इस समय कई देशों ने भारत के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा रखा है जिसकी वजह से कई लाख प्रवासी भारत में फंसे हुए हैं। वहीं इस बीच खबर है कि गुरुवार को उम्मीद जताई कि भारत से लोगों की विदेशी आवाजाही को सामान्य करने के लिए कदम उठाएं जायेंगे।

जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक मीडिया ब्रीफिंग में जानकारी देते हुए कहा कि, भारत में कोविड -19 की स्थिति में सुधार के साथ, हम विदेशों में भारतीयों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने का मुद्दा उठा रहे हैं।”

कोरोना की स्थिति में हो रहे सुधार के बीच भारत को उम्मीद, जल्द ही यात्रा प्रतिबंधों में दी जाएगी ढील

वहीं उन्होंने ये भी कहा कि “हमारा मानना ​​है कि यह आर्थिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण तत्व है। इस दिशा में कुछ सकारात्मक कदम उठाए गए हैं।” कुछ जीसीसी राज्यों सहित कई देशों ने कुछ महीने पहले भारत में फैले कोरोनावायरस की दूसरी लहर के बाद भारतीयों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया और भारत से आने-जाने वाली उड़ानों को निलंबित कर दिया।

प्रवक्ता के अनुसार, हाल ही में भारत के विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने खाड़ी में भारतीय राजदूतों के साथ एक बैठक की, जिसमें उनके देशों से भारत के लिए यात्री उड़ानें फिर से शुरू करने की पहल पर चर्चा की गई। वहीं भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला दोनों ही विदेशी सरकारों के साथ उन भारतीयों की मदद के लिए कदम उठा रहे हैं, जिन्हें दुनिया भर के विभिन्न देशों की यात्रा करने की आवश्यकता है।

आपको बता दें, ये यात्रा प्रतिबंध कोरोना वायरस के कारण लगाया गया है ताकि इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। वहीं इस वायरस की वजह से अभी तक 40 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 19 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।