यूएई ने एक बड़ी घोषणा करी है और ये घोषणा भारत से UAE आने वाले यात्रियों को लेकर है। दरअसल, यूएई के अधिकारियों ने 24 अप्रैल भारत से सभी उड़ानों पर रोक लगाने की घोषणा करी हो।
UAE के नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NCEMA) और जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन (GCAA) ने कहा कि सस्पेंशन सभी यूएई-आधारित और विदेशी कैरियर्स पर लागू होता है।
أعلنت الهيئة الوطنية لإدارة الطوارئ والأزمات والكوارث والهيئة العامة للطيران المدني عن تعليق جميع الرحلات الجوية للناقلات الوطنية والأجنبية القادمة من جمهورية الهند، وكذلك ركاب الترانزيت القادمين منها، باستثناء رحلات الترانزيت القادمة للدولة والمتجهة إلى الهند.#يدا_بيد_نتعافى pic.twitter.com/mr48QucHG8
— NCEMA UAE (@NCEMAUAE) April 22, 2021
इसी के साथ संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक, राजनयिक मिशन, आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल, व्यवसायियों की उड़ानें और गोल्डन निवास वीजा धारकों को प्रवेश प्रतिबंध से छूट दी गई है। छूट प्राप्त लोगों को उड़ान भरने से पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरना होगा और 10-दिवसीय क्वारंटाइन से गुजरना होगा। इसी के साथ उन्हें आने के बाद भी चार और आठ दिनों में पीसीआर परीक्षणों से गुजरना पड़ता है।
इसी के साथ इस फैसले को लेकर यूएई के भारतीय राजदूत पवन कपूर ने कहा है कि हम यूएई सरकार के फैसले का सम्मान करते हैं। हम स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। वहीं दूत ने ये भी कहा है कि भारत और यूएई के बीच आधिकारिक प्रतिनिधियों, राजनयिकों, व्यापारियों, संयुक्त अरब अमीरात के नागरिकों और अन्य यात्रियों को यात्रा करने के लिए छूट के साथ उड़ानों का संचालन जारी रहेगा।
आपको बता दें, भारत के 314,835 नए कोविड-19 संक्रमणों की दुनिया की सबसे ऊँची दैनिक वृध्दि दर्ज की गई, क्योंकि महामारी की दूसरी लहर ने स्वास्थ्य सेवाओं के संकट से जूझने की क्षमता को लेकर नए भय पैदा कर दिए थे। वहीं दुनिया भर के कम से कम आठ देशों ने कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए भारत से यात्रियों पर यात्रा प्रतिबंध की घोषणा करी है।