इस समय सभी देश कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे है और दुनियाभर के देशों में दिन-प्रतिदिन इस कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं इस बीच कुवैत ने भी कोरोना वायरस के मामलों की जानकारी दी है।
दरअसल, 26 अगस्त बुधवार को कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के मामलों को लेकर एक अहम जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के मामलों को लेकर जानकारी दी है कि देश में कोरोना वायरस के 698 नए मामले सामने आए हैं, साथ ही ये भी बताया है कि इस कोरोना वायरस से 504 लोग ठीक हो गये हैं और इस वायरस 2 नई मौ’त हुई है।
تعلن #وزارة_الصحة عن تأكيد إصابة 698 حالة جديدة، وتسجيل 504 حالة شفاء، و 2 حالة وفاة جديدة بـ #فيروس_كورونا_المستجدّ COVID-19 ، ليصبح إجمالي عدد الحالات 82,271 حالة pic.twitter.com/TlBz4LemzO
— وزارة الصحة – الكويت (@KUWAIT_MOH) August 26, 2020
वहीं इन 698 नए मामलों के बाद देश में कुल रिपोर्ट किए गए मामलों को संख्या 82,271 हो गयी है और 504 लोग ठीक होने के बाद यहां पर कोरोना वायरस से ठीक होने वालों संख्या 73,906 हो गयी है और 2 नई मौ’त के बाद मौ’त का आंकड़ा 521 हो गया है। वहीं इन नए मामले देश में 4,364 से अधिक नए कोविड -19 टेस्ट करने के बाद सामने आए हैं। बता दें, देश में 7,844 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 92 गं’भीर मामले हैं।
आपको बता दें, इस कोरोना वायरस से दुनियाभर के देशों में कोहराम मचा हुआ है इस वायरस सबसे ज्यादा अमेरिका, भारत और ब्राजील देश प्रभावित हैं। वहीं इस कोरोना वायरस से दुनियाभर के देशों में 8 लाख से ज्यादा लोगों की मौ’त हो चुकी है और 2 करोड़ से ज्यादा लोगो इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
इसके अलावा अगर बात खाड़ी देश (जैसे- कुवैत, यूएई) की करें तो यहां पर कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए तमाम तरह के कदम उठाए हैं। यहीं कारण है कि यहां पर काफी हद तक कोरोना महामारी का कंट्रोल है। इसके अलावा ज्यादातर खाड़ी देशों ने कोरोना की रोकथाम के लिए तमाम तरह के कड़े प्रतिबंध भी लगाए हुए हैं।