Placeholder canvas

UAE ने आज जारी किए कोरोना के ताजा आकंड़े; 1803 नए मामले के साथ 24 घंटे में हुई 2 मरीजों की मौ’त

UAE के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने कोविड -19 मामलों की जानकारी दी है। रविवार, 26 दिसंबर को यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, देश में कोरोनावायरस के 1803 नए मामले बीते 24 घंटे में दर्ज किए गए है। इसके साथ ही इस वायरस से 618 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं बीते 24 घंटे कोरोना से 2 मरीज की मौ’त की खबर सामने आयी है।

UAE के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने ये भी जानकारी दी है कि ये सभी नये मामले 334,211 अतिरिक्त परीक्षणों के माध्यम से सामने आए हैं।

UAE ने आज जारी किए कोरोना के ताजा आकंड़े; 1803 नए मामले के साथ 24 घंटे में हुई 2 मरीजों की मौ'त

इन नए मामलों के बाद संयुक्त अरब अमीरात में 26 दिसंबर तक कुल मामलों की संख्या 751,333 पहुंच चुकी है, जबकि कुल ठीक होने वालों की संख्या 741,325 है और म’रने वालों की संख्या अब 2158 हो गई है।

वहीं इसी बीच नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर्स इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी और जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने शनिवार, 25 दिसंबर से केन्या, तंजानिया, इथियोपिया और नाइजीरिया से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वाहक और ट्रांजिट यात्रियों के लिए सभी इनबाउंड उड़ानों को स्थगित करने की घोषणा की है। इसमें उन यात्रियों के प्रवेश को निलंबित करना शामिल है जो यूएई आने से 14 दिन पहले चार देशों में थे, जबकि उड़ान संचालन यूएई से यात्रियों को उन्हीं देशों में ले जाना जारी रखेगा।

वहीं अबू धाबी ने अपनी Green List अपडेट करी है और अब इस लिस्ट में 73 देशों का नाम जोड़ दिया गया है। दरअसल, अबू धाबी संस्कृति और पर्यटन विभाग ने अबू धाबी ने Green List को अपडेट करने की घोषणा की है।

पडेट की गयी घोषणा के अनुसार, ‘Green List’ जगहों से आने वाले सभी यात्रियों को अबू धाबी में उतरने के बाद अनिवार्य क्वारंटाइन से छूट दी जाएगी, हालांकि ग्रीन लिस्ट से आने वाले देशों के यात्रियों को एक नकारात्मक कोविड -19 पीसीआर परीक्षा परिणाम प्रस्तुत करना होगा, जो प्रस्थान से अधिकतम 48 घंटे पहले तक वैध होगा।