Placeholder canvas

बड़ी खबर: UAE में पिछले 24 घंटों में हुई कोरोना से 4 लोगों की मौ’त, जानिए नए केस और रिकवरी के ताजा आकंड़े

यूएई ने कोरोनोवायरस मामलों की जानकरी दी है। 22 मई, शनिवार को यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने कोरोना के नए मामले के पुष्टि करी है। यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि देश में कोरोना के 1,596 नए मामले सामने आए हैं।

इसी के साथ मंत्रालय ने कोरोनावायरस से 4 लोगों की मौ’त की भी पुष्टि की है। मंत्रालय ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और कोविड-19 मरीजों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसने समाज के सभी सदस्यों से स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ सहयोग करने, निर्देशों का पालन करने और स्वास्थ्य व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने का आह्वान किया।

बड़ी खबर: UAE में पिछले 24 घंटों में हुई कोरोना से 4 लोगों की मौ'त, जानिए नए केस और रिकवरी के ताजा आकंड़े

वहीं मंत्रालय ने ये भी बताया आवश्यक उपचार प्राप्त करने के बाद कोरोना वायरस के 1,571 मामले ठीक हो गये है।मंत्रालय के अनुसार, संक्रमित व्यक्ति विभिन्न राष्ट्रीयताओं से हैं, और वे स्थिर स्थिति में हैं। साथ ही उनकी आवश्यक चिकित्सा की जा रही है।

वहीं मंत्रालय ने कहा ये सभी मामले 224,887 अतिरिक्त परीक्षणों के माध्यम से सामने आए हैं। ऐसे में अब तक देश भर में 48 मिलियन से अधिक परीक्षण किए जा चुके हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें, संयुक्त अरब अमीरात में 22 मई तक कुल मामलों की संख्या 554,516 है, जबकि कुल ठीक होने वालों की संख्या 534,481 है। वहीं मर’ने वालों की संख्या बढ़कर 1,648 हो गई।

एक बयान में मंत्रालय ने कोरोनावायरस के मामलों का जल्द पता लगाने और आवश्यक उपचार करने के लिए देशव्यापी परीक्षण के दायरे को जारी रखने के अपने उद्देश्य पर जोर दिया।